प्रधानमंत्री ने दिए छत्तीसगढ़ को 7 हजार करोड़ रुपए विकास कार्य का उपहार, कहा – ये उपहार लोगों का जीवन आसान बनाएगी

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में 7 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इससे आदिवासी क्षेत्रों में विकास की नई यात्रा शुरू होगी। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण और बहुत बड़ा है। आज छत्तीसगढ़ को 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उपहार मिल रहा है। ये उपहार इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए है, कनेक्टिविटी के लिए है। ये उपहार छत्तीसगढ़ के लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए है। यहां की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए है।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार के इन प्रोजेक्ट्स से यहां रोजगार के अनेकों नए अवसर भी बनेंगे। यहां के धान किसानों, खनिज संपदा से जुड़े उद्यमियों और टूरिज्म को भी इन प्रोजेक्ट्स से बहुत लाभ मिलेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि इनसे आदिवासी क्षेत्रों में सुविधा और विकास की नई यात्रा शुरू होगी।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत में हम सभी का दशकों पुराना अनुभव यही है कि जहां इंफ्रास्ट्रक्चर कमजोर रहा, वहां विकास भी उतनी ही देरी से पहुंचा। इंफ्रास्ट्रक्चर यानी लोगों के जीवन में आसानी, इंफ्रास्ट्रक्चर यानी व्यापार कारोबार में आसानी, इंफ्रास्ट्रक्चर यानी रोजगार के लाखों नए अवसरों का निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर यानी तेज विकास। इसलिए आज भारत उन क्षेत्रों में अधिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रहा है, जो विकास की दौड़ में पीछे रह गए हैं।
उन्होंने कहा- ‘आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का एक और बहुत बड़ा लाभ है, जिस पर उतनी चर्चा नहीं होती। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का संबंध सामाजिक न्याय से भी है। जो सदियों तक अन्याय और असुविधा झेलते रहे, उन तक भारत सरकार आज ये आधुनिक सुविधाएं पहुंचा रही है। गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासियों की बस्तियों को आज ये सड़कें और रेल लाइनें जोड़ रही हैं। इन दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को, माताओं-बहनों को आज अस्पताल पहुंचने में सुविधा हो रही है।
2-2 इकोनॉमिक कॉरिडोर से जुड़ रहा छत्तीसगढ़
पीएम मोदी ने कहा- गांवों को भी अच्छी 4G कनेक्टिविटी मिले, इसके लिए भारत सरकार 700 से अधिक मोबाइल टावर लगवा रही है। इनमें से करीब 300 टावर का काम करना शुरू कर चुके हैं। आज छत्तीसगढ़ 2-2 इकोनॉमिक कॉरिडोर से जुड़ रहा है। रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर और रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर इस क्षेत्र का भाग्य बदलने वाले हैं। छत्तीसगढ़ वह राज्य है, जिसके निर्माण में भाजपा की प्रमुख भूमिका रही है। भाजपा ही छत्तीसगढ़ के लोगों को समझती है, उनकी जरूरतों को जानती है। आज यहां 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है।
एक बड़ा पंजा दीवार बनकर खड़ा हो गया
पीएम ने कहा- छत्तीसगढ़ के विकास के सामने एक बहुत बड़ा पंजा दीवार बनकर खड़ा हो गया है। ये कांग्रेस का पंजा है, जो आपसे आपका हक छीन रहा है। इस पंजे ने ठान लिया है कि वह छत्तीसगढ़ को लूट-लूट कर बर्बाद कर देगा। गंगा जी की झूठी कसम खाने का पाप कांग्रेस ही कर सकती है। गंगा जी की कसम खाकर इन्होंने एक घोषणा-पत्र जारी किया था और उसमें बड़ी-बड़ी बातें की थी, लेकिन आज उस घोषणा-पत्र की याद दिलाते ही कांग्रेस की याददाश्त चली जाती है। छत्तीसगढ़ से 36 वादे जो कांग्रेस ने किए थे, उसमें एक ये था कि राज्य में शराब बंदी की जाएगी। 5 वर्ष बीत गए, लेकिन सच ये है कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में हजारों करोड़ का शराब घोटाला कर दिया है और इसकी पूरी जानकारी अखबारों में भरी पड़ी है।
आधुनिक इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर का एक और बहुत बड़ा लाभ है जिस पर उतनी चर्चा नहीं हो पाती। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का संबंध सामाजिक न्‍याय से भी है। जो सदियों ने अन्‍याय और असुविधा झेलते रहे उन तक भारत सरकार आज आधुनिक सुविधाएं पहुंचा रही है। गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी इनकी बस्तियों को आज ये सड़क ये रेल लाइने जोड़ रही हैं। दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले मरिजों, माताओं- बहनों को आज अस्‍पताल पहुंचाने में सुविधा हो रही है। यहां के किसानों- मजदूरों को इससे सीधा लाभ हो रहा है। इसका एक और उदाहरण मोबाइल कनेक्टिविटी भी है। नौ साल पहले छत्‍तीसगढ़ के 20 प्रतिशत से ज्‍यादा गांवों में किसी तरह की मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं थी, आज यह घटकर छह प्रतिशत रह गई है। मोबाइल पहुंचने से लोगों के जीवन में बदलाव आ रहा है। यही सामाजिक न्‍याय है और यहीं सबका साथ सब का विकास है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *