रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव किया गया है। बस्तर सांसद दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी गई हैं। मोहन मरकाम को हटाकर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी कर दिया है। चुनावी साल में कांग्रेस ने यह बड़ा बदलाव किया है।
चुनाव से पहले कांग्रेस के संगठन में बड़ा बदलाव किया है। लोकसभा सांसद दीपक बैज को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप दी गई है। अब तक इस पद पर कांग्रेस विधायक मोहन मरकाम जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लंबे समय से मोहन मारकम को हटाए जाने की चर्चा हो रही थी। अब कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व ने बस्तर के आदिवासी नेता दीपक बैज को प्रदेश की कमान सौप दी है। दीपक बस्तर सीट से लोकसभा के सांसद हैं।
विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस की ये दूसरी बड़ी नियुक्ति है। इससे पहले कांग्रेस ने पार्टी के सीनियर नेता और छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री टीएस सिंह देव को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया था। बताया जा रहा है की इस नियुक्ति से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और ताकतवर हो गए है। आने वाले समय में विधान सभा चुनाव में टिकट वितरण के दौरान उनका पलड़ा ज्यादा भारी रहेगा। आज दिल्ली में कांग्रेस की हाई लेवल मीटिंग हुई। इसमें छत्तीसगढ़ कांग्रेस से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मोहन मरकाम समेत कई बड़े नेता शामिल हुए हैं। इस बैठक के बाद छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव करने का फैसला लिया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 22, 2026कारगी के बीच सड़क मोहन पांडेय की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सहयोगियों की तलाश जारी
अंबिकापुरMarch 22, 2026वन वाटिका में 15 चीतलों की संदिग्ध मौत, चार निलंबित, कहीं कानन पेंडारी की घटना तो नहीं दोहरा रहा ?
बिलासपुरMarch 22, 2026शहीद वीर नारायण सिंह युवा प्रशिक्षण केन्द्र सोनाखान ने किया : ‘युवोजल उत्सव’ का आयोजन
बिलासपुरMarch 22, 2026प्रताप चौक के कपड़ा दुकान में लगी आग, जब जलकर खाक हो चुका तब पहुंचा दमकल
