धरसीवा। औधोगिक क्षेत्र सिलतरा के फेस टू से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां रामनिवास इस्पात नामक फैक्ट्री में एक श्रमिक की लाश कोल डस्ट में मिली है। श्रमिक का शव मिलने से फैक्ट्री में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मार्ग कायम कर जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद प्लांट प्रबंधन संदेह के दायरे में आ गया है।
जानकारी के अनुसार घटना सिलतरा चौकी की है। यहां सिलतरा के रामनिवास इस्पात में एक श्रमिक की बुधवार को कोल डस्ट में दबी हुई लाश मिली। बताया जा रहा है कि मृतक श्रमिक का नाम देवराज वर्मा है, जो आकोली देवरी का निवासी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक मृतक देवराज पिता भगवती वर्मा निवासी आकोला देवरी रोज की तरह सोमवार को भी ड्यूटी पर आया था जो ड्यूटी के बाद घर नहीं पहुंचा।
कोल डस्ट जहां पर खाली होती है वह वहीं लेटा था। दूसरे दिन जब वहां से कोल डस्ट उठाई जा रही थी तब उस डस्ट के अंदर देवराज वर्मा का शव दिखाई दिया। देवराज डस्ट में कैसे दबा उसके ऊपर कोल डस्ट किसने डाली पुलिस इसकी अभी जांच कर रही है। फैक्ट्री के कर्मचारी ने बताया कि देवराज श्रावण के प्रथम सोमवार को उपवास किया हुआ था। ड्यूटी के बाद घर नहीं गया था। इस घटना ने फैक्ट्री प्रबंधन की घोर लापरवाही को उजागर किया है और प्रबंधन संदेह के दायरे में आ गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
