

हरियाणा। कैथल में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने गए जेजेपी विधायक को महिला ने झन्नाटेदार तमाचा जड़ दिया। इस दौरान नाराज लोगों ने विधायक के साथ धक्का मुक्की भी की। नाराज महिला ने थप्पड़ मारने के बाद कहा कि अब यहां क्यों आए हो ?
हरियाणा से मजबूत लोकतंत्र की एक शानदार तस्वीर सामने आई है। कैथल में जब जननायक जनता पार्टी (JJP) के विधायक ईश्वर सिंह गुहला बाढ़ के हालात का जायजा लेने पहुंचे तो उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा और इसी दौरान गुस्साई एक महिला ने उन्हें झन्नाटेदार थप्पड़ जड़ दिया। यही नहीं इलाके के लोग इतने अक्रोशित थे की विधायक के साथ धक्का – मुक्की भी की। दरअसल कई दिनों से मूसलाधार बारिश होने के कारण क्षेत्र के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। कैथल, यमुनानगर, पंचकूला समेत कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच क्षेत्र का विधायक ईश्वर सिंह गुमला जायजा लेने गए थे। वहां मौजूद लोगों से वे बात कर ही रहे थे की तभी एक महिला ने उन्हें थप्पड़ रसीद दिया। इस दौरान बहुत लोग अपने मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। इन्ही में से किसी ने वीडियो वाइरल कर दिया। वायरल वीडियो में देखा स्पष्ट देखा जा सकता है कि विधायक बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर रहे हैं, तभी वहां सामने खड़ी एक महिला किसी बात पर गुस्सा हो जाती है और उन्हें थप्पड़ मार देती है। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें घेरे में ले लेते हैं।
बता दें हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है। जानकारी के मुताबिक, घग्गर नदी में आई बाढ़ की वजह से गुहला विधानसभा क्षेत्र के भाट में उफान के कारण विधायक ईश्वर सिंह स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे और भाटिया गांव में ऐसे हालात को लेकर महिला नाराज थी।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedNovember 7, 2026जगत पहल के MD के विरुद्ध भ्रामक समाचार चलाना पड़ा महंगा : करोड़ों की ठगी का आरोपी दीपक टंडन गिरफ्तार, पुलिस ने निकाली हेकड़ी…
बिलासपुरNovember 6, 2026“हरि चटनी” को हड़पने का षडयंत्र विफल, 30 दिन के अंदर होटल खाली करने का आदेश, 99 लाख में खरीदने का किया था दावा
बिलासपुरNovember 5, 2026हैरोइन सप्लायर को अमृतसर से पकड़ लाई पुलिस, एक सप्ताह पहले उसलापुर से पकड़ा गया था सहयोगी
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
