रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय के एसोसिएट फ्रोफेसर डॉ शाहिद अली को बर्खास्त कर दिया गया है। उसके खिलाफ फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी हथियाने का आरोप है।
फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी करने के मामले में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शाहिद अली की सेवा समाप्त कर दी गई है। इसका आदेश केटीयू के कुलसचिव डॉ. चंद्रशेखर ओझा ने जारी किया है। जांच समिति की रिपोर्ट एवं विश्वविद्यालय कार्य परिषद के निर्णय के आधार पर डाॅ. शाहिद की सेवा समाप्त की गई है। डॉक्टर अली जनसंचार विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर थे।
विश्वविद्यालय कार्यपरिषद ने डॉ. अली को बर्खास्त करने को लेकर कार्रवाई करते हुए उन्हें अपना पक्ष रखने नोटिस देकर 15 दिनों का समय दिया था। तीन सदस्यी जांच कमेटी ने डाॅ. शाहिद अली का दस्तावेज फर्जी होना बताया था। कार्य परिषद की आपात मीटिंग में डॉक्टर शाहिद अली को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर अपराधिक प्रकरण दर्ज कराने का फैसला लिया गया था। कार्य परिषद के फैसले के बाद नोटिस जारी कर फर्जी दस्तावेज मामले में डॉक्टर शाहिद अली से 15 दिन के भीतर जवाब मांगा गया था। जांच समिति की रिपोर्ट एवं विश्वविद्यालय की कार्य परिषद के निर्णय के आधार पर कुलसचिव ने डाॅ. शाहिद अली की सेवा समाप्त की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
