रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम मंत्री बन गए है। उन्हे राज्यपाल हरिचंदन ने उन्हें शपथ दिलाई। मंत्री बनने के बाद मरकाम सपरिवार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पहुंचे और आभार जताया।
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज यहां राजभवन के दरबार हॉल में विधायक मोहन मरकाम को मंत्री पद की शपथ दिलाई। श्री मरकाम ने हिंदी में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शपथ ग्रहण के पश्चात श्री मरकाम को पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, महिला एवं बाल विकास श्रीमती अनिला भेंड़िया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, संसदीय सचिवगण, विधायकगण, निगम मंडल के अध्यक्ष, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। शपथ ग्रहण के बाद श्री मरकाम मुख्यमंत्री के निवास पहुंचकर सौजन्य मुलाकात की और आभार जताया। इस अवसर पर श्री मरकाम के दोनो बच्चे और धर्मपत्नी भी उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 8, 2026पुलिस की शिकायत निवारण शिविर : आए जमीन की दर्जनों शिकायतें, कटघरे में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली
शिवरीनारायणMay 8, 2026संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष, राजेश्री महन्त ने कहा – न जायते म्रियते वा कदाचि, न्नायं भूत्वा भविता वा न भूय
बिलासपुरMay 7, 2026मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी, फर्जी नियुक्तिपत्र भी दिया, कैसे खुली पोल…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
