

रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने कैबिनेट में बहुप्रतीक्षित बदलाव कर दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से देर शाम मंत्रियों के प्रभार में फेरबदल की सूची जारी कर दी है। कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम ने आज सुबह राज्य के कैबिनेट मंत्री के रुप में शपथ ली उन्हे अनुसूचित जाति, जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है। जबकि डिप्टी सीएम सिंहदेव को स्वास्थ्य के साथ ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जबकि रविंद्र चौबे से कृषि लेकर स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह ताम्रध्वज साहू का कद बढ़ाते हुए उनके मौजूदा विभागों के साथ कृषि विभाग की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
00 जाने अब किस मंत्री के पास है कौन सा विभाग
भूपेश बघेल- सामान्य प्रशासन विभाग, वित्त, खनिकर्म, जनसम्पर्क, इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी एवं अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आबंटित न हो
त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव- लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, ऊर्जा, चिकित्सा शिक्षा, बीससूत्रीय, वाणिज्यिक कर (जीएसटी)
ताम्रध्वज साहू- लोक निर्माण, गृह, जेल, धर्मस्व एवं पर्यटन, कृषि
रविन्द्र चौबे- संसदीय कार्य, स्कूल शिक्षा विभाग, जल संसाधन एवं आयाकट, पंचायत एवं ग्रामीण विकास
मोहम्मद अकबर- परिवहन विभाग, आवास एवं पर्यावरण, वन विभाग
कवासी लखमा- वाणिज्यिक कर (आबकारी), उद्योग
शिव कुमार डहरिया- नगरीय प्रशासन एवं विकास एवं श्रम
अनिला भेंड़िया- महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण
जयसिंह अग्रवाल- राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास पंजीयन एवं स्टाम्प
गुरु रुद्रकुमार- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग
उमेश पटेल- उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं जनशक्ति नियोजन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग
अमरजीत सिंह भगत- खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा संस्कृति विभाग
Author Profile

Latest entries
UncategorizedNovember 7, 2026जगत पहल के MD के विरुद्ध भ्रामक समाचार चलाना पड़ा महंगा : करोड़ों की ठगी का आरोपी दीपक टंडन गिरफ्तार, पुलिस ने निकाली हेकड़ी…
बिलासपुरNovember 6, 2026“हरि चटनी” को हड़पने का षडयंत्र विफल, 30 दिन के अंदर होटल खाली करने का आदेश, 99 लाख में खरीदने का किया था दावा
बिलासपुरNovember 5, 2026हैरोइन सप्लायर को अमृतसर से पकड़ लाई पुलिस, एक सप्ताह पहले उसलापुर से पकड़ा गया था सहयोगी
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
