रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ने थाने में आत्मदाह की कोशिश की है। भाजयुमो नेता का आरोप है की पुलिस ने उसका अपहरण कर फिरौती मांगने वाले आरोपी को छोड़ दिया है।
दरअसल मनीष के दर्ज रिपोर्ट के अनुसार घटना 13 जुलाई की रात की है। मनीष द्वारा थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार उसका अपहरण कर फार्म हाउस ले जाकर मारपीट की गई और पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। मनीष ने पैसे देने के बहाने फार्म हाउस से बाहर ले जाने को कहा और कार से कूदकर अपनी जान बचाई।
यह दर्ज करवाई गई रिपोर्ट
धरम नगर रायपुर निवासी मनीष साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया था जिसमे उसने बताया था की हर्षवर्धन शर्मा उसका पूर्व परिचित है। 13 जुलाई की रात को लगभग 12.30 बजे हर्षवर्धन ने मनीष को चाय पीने की बात कर अपने साथ ले गया। फिर वहां से अनुपम नगर स्थित अपने फार्म हाउस में ले गया। वहां हर्षवर्धन के अन्य साथी पहले से मौजूद थे। उन युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। सुबह छह बजे तक फार्म हाउस में बंधक बनाकर रखा। उससे पांच लाख रुपये मांगे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। तब मनीष ने अपनी जान बचाने पैसे लेने के लिए पचपेड़ी नाका चलने की बात कही। हर्षवर्धन शर्मा उसकी बात मान गया और कार में बैठाकर पचपेड़ी नाका से भाठागांव तक तीन राउंड आना जाना किया। इस बीच धमकी देता रहा कि पैसे नहीं देने पर जान से मार देगा। सुबह सात बजे पचपेड़ी नाका ओवरब्रिज के नीचे मनीष कार का गेट खोलकर कूद गया। इसके बाद घटना की जानकारी स्वजन और पुलिस को दी।
टिकरापारा थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर अपहरण के आरोप में हर्षवर्धन शर्मा को थाने में बैठाया था। पूछताछ और जांच के बाद उसे छोड़ दिया। हर्षवर्धन पर गैर जमानती धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया था। मामला संदिग्ध होने पर उसे छोड़ दिया गया है।
इधर देर रात भाजयुमो के अध्यक्ष मनीष अपने अन्य साथियों के साथ थाने पहुंचकर न्याय की मांग की। इसके बाद मनीष ने थाने के सामने ही अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। हालांकि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। अब इस मामले को लेकर बवाल हो गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
