शिक्षा विभाग में ट्रांसफर घोटाला : 778 ट्रांसफर का निकाला गया संशोधित आदेश, होटल में रूम लेकर किया काम

बिलासपुर। शिक्षा विभाग के ट्रांसफर घोटाले को लेकर कई चौकाने वाले तथ्य सामने आ रहे है। JD ने विवादित बाबू के कहने पर 778 शिक्षकों के ट्रांसफर आदेश संशोधित किए है। इन्ही आदेश में दो से तीन लाख रुपए का लेनदेन हर शिक्षक से किया गया है। इस दौरान विवादित बाबू एक होटल में रूम लेकर लेनदेन की पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया है। इस ट्रांसफर घोटाले में 15 करोड़ रुपए से अधिक रिश्वत लेने की बात सामने आ रही है।
पीछले कुछ दिनों से बिलासपुर संभाग के हर जिले और ब्लाक में केवल एक ही चर्चा हो रही है और वह चर्चा है शिक्षा विभाग में ट्रांसफर घोटाले की। हर शिक्षक आपस में मिलते ही जय जोहार और दुआ सलाम को छोड़कर पूछ रहे है की … और क्या हाल है.. तुम कितना दिए हो…? क्या तुम्हारे पास कोई डिमांड नही आई …? क्या फलां बाबू का फोन आया था..? इसके बाद सारे शिक्षक एक – दूसरे अपना किस्सा सुनना शुरू कर देते है। कोई शिक्षक कह रहा है की मुझे रायगढ़ फेंक दिया था, मैं घर में जाकर फलां को दो लाख देकर आया, तब कही जाकर काम हुआ है… कोई कह रहा है मुझे तो जांजगीर फेंक दिए थे, मैं मंगला चौक के एक कांप्लेक्स में जाकर ढाई लाख देकर आया हूं तब आदेश में संशोधन हुआ है… कोई कह रहा है मुझे मरवाही फेंक दिए थे.. मैं तो होटल में जाकर ढाई गिना हूं…? तब जाकर ऑर्डर बदला है…। विभागीय सूत्रों का कहना है की विवादित बाबू ने पहले अपने घर से ही लेनदेन किया। लेकिन भिड़ बढ़ी तो मंगला चौक स्थित एक कांप्लेक्स में टेबल लगाके बैठा और जमकर लेनदेन की। जब यहां भी भिड़ बढ़ी तो विवादित बाबू ने अपना ठीहा फिर बदला और अबकी बार एक शानदार होटल में रूम किराए पर लेकर लेनदेन करके संशोधित आदेश शिक्षकों को हाथों हाथ देते रहे। सौदेबाजी के दौरान बाबू को ट्रैप होने का भी डर सता रहा था। लिहाजा बार बार वह जगह भी बदलता रहा। एक समय ऐसा भी आया की होटल का पूरा कमरा नोट के बंडलों से भर गया था। पूरे कमरे में नोट और नोट से भरे लिफाफा ही नजर आ रहा था। गौरतलब है की JD ऑफिस से पीछले दिनों अंग्रेजी के 814, गणित के 894, विज्ञान के 553, प्रधान पाठक के 1608 पदों पर शिक्षकों का प्रमोशन लिस्ट निकला था। लिस्ट निकलते ही शिक्षकों में भगदड़ मच गई थी। क्योंकि बिलासपुर के शिक्षकों को रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा और मरवाही जिले के स्कूलों में ट्रांसफर कर दिया गया था और दूसरे जिलों के शिक्षको को बिलासपुर ट्रांसफर कर दिया गया था। इसके बाद JD ऑफिस में संशोधन लिस्ट निकालने के लिए बोली शुरू हुई। इस भगदड़ के बीच 849 शिक्षकों ने अपना ट्रांसफर संशोधित करने के लिए आवेदन किए थे। जिसमें से 778 शिक्षकों के ट्रांसफर संशोधित किए गए।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *