बिलासपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत का कहना है की आदिवासी बेल्ट में जीत को लेकर भाजपा खयाली पुलाव पका रही है। पीछले चुनाव की तरह ही मात खाने वाले है। आदिवासी उप मुख्यमंत्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को आशावान होना चाहिए।
छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि संगठन और मंत्रिमंडल में परिवर्तन के बाद अब हम और ज्यादा मजबूत हुए है। पहले भी हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रहे थे अब और ज्यादा बेहतर रिजल्ट आएंगे। पार्टी में असंतोष जैसी कोई बात नही है लेकिन प्रतिस्पर्धा जरूर होती है। मुख्यमंत्री जी बहुत सुलझे हुए व्यक्ति है सबको साथ लेकर चल रहे है। हाई कमान की पैनी नजर प्रदेश में है उन्ही के आदेश पर संगठन और मंत्रिमंडल में बदलाव हुआ है। जब उनसे पूछा गया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा आदिवासी बेल्ट में बेस्ट परफार्मेंस का दावा कर रही है ? इस पर उन्होंने कहा कि भाजपा खयाली पुलाव पका रही है। हम पीछले चुनाव की तरह ही रिजल्ट लेकर आएंगे। भाजपा को ऐसा दावा करने के पहले बताना चाहिए कि आरक्षण बिल पर राज्यपाल हस्ताक्षर क्यों नहीं कर रहे है ? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तो आदिवासियों को 32 प्रतिशत आरक्षण देना चाहते है। राज्यपाल केंद्र का प्रतिनिधि होते है। केंद्र में भाजपा की सरकार है। आरक्षण बिल पर हस्ताक्षर करने के बजाय ट्रांसफर करके दूसरा राज्यपाल लेकर आ गए। जब श्री भगत से खाद्य विभाग में ट्रांसफर के आदेश का पालन नहीं होने की जानकारी दी गई और बताया गया की महीनो पहले ट्रांसफर हो चुके कर्मचारी भी जमे हुए है। जबकि कुछ कर्मचारियों पर फर्जी राशनकार्ड बनाने का भी आरोप है। इस पर उन्होंने कहा कि विभाग की अपनी समस्या रहती है। रिलीव नहीं होने के कई कारण हो सकते है। फिर भी वो विभागीय अधिकारियों से जानकारी लेंगे। जब उनसे पूछा गया की मुंगेली और बिलासपुर में राइस मिलरो के यहां अधिकारी एक साथ छापा मारते है। गड़बड़ियां भी मिलती है लेकिन कार्रवाई केवल मुंगेली में होती है। बिलासपुर के मिलर को छोड़ दिया जाता है। इस पर भी उन्होंने विभाग के अधिकारियों से जानकारी लेने की बात करते है। आदिवासी उप मुख्यमंत्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई ही चीज अंतिम नही होती। अभी पूरा फ्यूचर पड़ा है। हर व्यक्ति को आशावान होना चाहिए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
