बिलासपुर। अरपा नदी में डूबने से सोमवार को तीन लड़कियों की मौत हो गई है। सेंदरी घाट में हुई इस घटना के लिए ग्रामीण कांग्रेस ने राजेंद्र साहू उर्फ ढब्बू को जिम्मेदार ठहराया है। ग्रामीण खुलेआम मिडिया के सामने चिल्ला चिल्लाकर ये अरोपव्लगा रहे है। अब सवाल ये उठ रहा है की क्या पुलिस कांग्रेस नेता के खिलाफ हत्या का जुर्म दर्ज करेगी ?
सोमवार की सुबह अरपा नदी में सेंदरी की तीन बच्चियों के डूब जाने से मौत हो गई। बच्चियों के इस घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। मौत की वजह अरपा में अवैध रेत उत्खनन से हुए गड्ढे में समा जाना है। घटना को लेकर ग्रामीणों में भयंकर आक्रोश है। घटना के तत्काल बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों के बीच कांग्रेस नेता राजेंद्र साहू उर्फ ढब्बू साहू भी शामिल हो गई। उसे देखते ही ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क गया क्योंकि सेंदरी घाट से अवैध रूप से रेत उत्खनन करके बेचते हुए ग्रामीण रोज देखते है। ग्रामीणों के गुस्सा को भांपते हुए ढब्बू साहू मौके से तो खिसक लिए लेकिन अब उसका अपने ही गांव में रहना मुश्किल हो जाएगा। जिन बच्चियों की मौत हुई है उनके परिजन तो खुलेआम ढब्बू साहू और वीरेंद्र साहू पर आरोप लगा रहे है। तीनो बच्चियों की मौत के लिए ढब्बू साहू को ही जिम्मेदार ठहरा रहे है। बताया जा रहा है की परिजन लिख के भी दे चुके है की तीनो बच्चियों की मौत के लिए राजेंद्र साहू उर्फ ढब्बू ही जिम्मेदार है। अब सवाल ये उठ रहा है की क्या पुलिस कांग्रेस नेता के खिलाफ तीन बच्चियों की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए हत्या का अपराध दर्ज करेगी ? आपको बता दे राजेंद्र साहू पीछले विधानसभा चुनाव बेलतरा से कांग्रेस प्रत्याशी रह चुके है। गौरतलब हैं की सोमवार सुबह 9:00 बजे सेंदरी गांव की पांच लड़कियां अरपा में नहाने गई थी। जिसमे से तीन लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। मृत लड़कियों में पूजा पटेल पिता सुशील पटेल 18 वर्ष, रितु पटेल पिता सुशील पटेल 14 वर्ष, तथा गणेश्वरी पटेल पिता मंटू पटेल 11 वर्ष शामिल है।
00 क्या कहते है गांव के सरपंच
ग्राम सरपंच अक्ति राम भारद्वाज का कहना है कि अवैध खनन को लेकर कई बार कलेक्टर और संबंधित प्रशासन को शिकायत की जा चुकी है लेकिन प्रशासन ने कभी भी इसे गंभीरता से नहीं लिया। सोमवार सुबह भी हरेली त्यौहार के मद्देनजर बच्चियां नदी में नहाने गई और काल के गर्त में समा गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
