बलोदा बाजार। बलौदाबाजार जिले के हिरमी स्थित अल्ट्राटेक के सीमेंट प्लांट में बड़ा धमका हुआ है। प्लांट में हुए ब्लास्ट से 3 मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। धमाका इतना जबरदस्त की तीनों के चीथड़े उड़ गए और मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं घायलों को किसी तरह से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई है। इस हादसे में जिन मजदूरों की मौत हुई है। वह सभी ठेकाकर्मी थे। प्लांट में जिस जगह पर यह हादसा हुआ है। उस जगह को सील कर दिया गया है। सूचना मिलने पर प्लांट के सीनियर अधिकारी भी पहुंच गए हैं। प्लांट की तरफ से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है। पुलिस भी तहकीकात कर रही है। फिलहाल ये भी पता नहीं चल सका है कि ब्लास्ट किस वजह से हुआ है। मृतकों के परिजनों को अंदर बुलाया गया है। पुलिस की तरफ से भी कोई बयान सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि यहां मंगलवार अचानक से ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद प्लांट के अंदर अफरा तफरी मच गई। गांव के लोग भी ब्लास्ट की आवाज सुनकर घर से बाहर आ गए। मामला सुहेला थाना क्षेत्र का है।
धरने पर बैठे मजदूर
मंगलवार दोपहर के वक्त मजदूर लाइन टू में कटर मशीन से काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से ब्लास्ट हुआ। हादसा करीब 3.30 बजे के आस-पास हुआ है। उधर, हादसे के बाद प्लांट के मजदूरों ने काम बंद कर दिया और धरने पर बैठ गए। सभी ने प्लांट पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मजदूर लगातार नारेबाजी करते रहे।
हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर प्लांट के बड़े अधिकारी भी पहुंच गए हैं। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर प्लांट के बड़े अधिकारी भी पहुंच गए हैं।
इन लोगों की हुई मौत
1-उमेश कुमार वर्मा (25 वर्ष) पिता रेवाराम वर्मा, निवासी-सरफोंगा
2- शत्रुघ्न वर्मा (27 वर्ष) पिता मनोहर वर्मा निवासी- मुड़पार
3-लखेश गायकवाड़ )24 वर्ष) पिता रामकुमार
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
