बिलासपुर। आयकर की टीम ने अब प्रदेश के राइस मिलरों को अपने रडार में लिया है। मंगलवार को प्रदेश के अलग अलग जिलों के 6 से अधिक मिलरों के घर और दफ्तर में IT की टीम ने दबिश दी है। इसी कड़ी बिलासपुर राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बलबीर सलूजा के ठिकाने को अपने निशाने पर लिया है। यही नहीं आयकर अधिकारियों ने नान के MD के घर और दफ्तर में दबिश दी है।
केन्द्रीय आयकर की टीम पीछले दो दिनों से छत्तीसगढ़ के अलग अलग शहरों में छापामार कार्रवाई कर रही है। एक दिन पहले ही रेलवे ठेकेदार और उद्योगपति के घर छापामार कार्रवाई की थी। अब प्रदेश के राइस मिलर उनके निशाने पर आ गए है। आईटी की टीम सुबह से ही बलबीर सलूजा के घर बन्द कमरे में दस्तावेजों को खंगाल रही है। यही नहीं अधिकारी दस्तावेजों के संबंध भी पूछताछ कर रहे है। जांच टीम से मिली जानकारी के अनुसार बलबीर सलूजा पर जीएसटी और आयकर टैक्स चोरी की शिकायत है।अधिकारियों को टैक्स चोरी को लेकर पर्याप्त सबूत सलूजा के खिलाफ मिला है।
आयकर की टीम ने सुबह दयालबन्द स्थित बलबीर सलूजा के घर और सीपत में स्थित पंथी-जांजी के दो ठिकानों में धावा बोला है। जानकारी मिल रही है कि पंथी में बलबीर सलूजा का एसडी एग्रो और सलूजा राइस मिल नाम से दो मिल संचालित है। दोनो ही जगह को आयकर की टीम ने घेर लिया है। दोनो ही जगह बन्द कमरे में छानबीन चल रही है।
दयालबन्द निवास पर भी आयकर की टीम लगातार कार्यवाही कर रही है। जानकारी देते चलें कि बलबीर सलूजा मूल रूस से कवर्धा जिले के रहने वाले है। कुछ महीने पहले ही चुनाव में बिलासपुर राइस मिलर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष
बना है।
आयकर की टीम ने बिलासपुर के अलावा प्रदेश के कई राइस मिलर्स और खाद्य विभाग से जुड़े एक अधिकारी के ठिकानों पर भी दबिश दी है। मंगलवार शाम केंद्र की एक जांच एजेंसी ने नागरिक आपूर्ति निगम के एमडी मनोज सोनी के रायपुर स्थित घर समेत दुर्ग, महासमुंद, बिलासपुर धमतरी और खरोरा में राइस मिलरों के ठिकानों पर दबिश दी। राइस मिलर कैलाश दूंगा, रौशन चंद्राकार, पारस चोपड़ा महासमुंद और आशीष लुंकड़ धमतरी के यहां भी एजेंसी की टीम ने छापा मारा है। इस पूरे मामले में आयकर विभाग का कोई भी अफसर कुछ बोलने से बच रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 22, 2026कारगी के बीच सड़क मोहन पांडेय की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सहयोगियों की तलाश जारी
अंबिकापुरMarch 22, 2026वन वाटिका में 15 चीतलों की संदिग्ध मौत, चार निलंबित, कहीं कानन पेंडारी की घटना तो नहीं दोहरा रहा ?
बिलासपुरMarch 22, 2026शहीद वीर नारायण सिंह युवा प्रशिक्षण केन्द्र सोनाखान ने किया : ‘युवोजल उत्सव’ का आयोजन
बिलासपुरMarch 22, 2026प्रताप चौक के कपड़ा दुकान में लगी आग, जब जलकर खाक हो चुका तब पहुंचा दमकल
