बिलासपुर। बिलासपुर संभाग में प्रमोशन और ट्रांसफर घोटाले में संलिप्त JD एस के प्रसाद और विवादित बाबू विकास तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान दोनो JD रायपुर में संलग्न रहेंगे।
संभाग में प्रमोशन और ट्रांसफर घोटाला फूटने के बाद सरकार ने ज्वाइन डायरेक्टर एस के प्रसाद और विवादित बाबू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रारंभिक जांच में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां पाई गई है। इस गड़बड़ी में दोनो की संलिप्तता भी पाई गई है। गौरतलब है कि पिछले हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलते ही बिलासपुर संभाग के 4600 शिक्षकों को पदोन्नति देने के लिए 28 अप्रैल से काउंसिलिंग शुरू की गई थी। इसमें 2460 ई संवर्ग के शिक्षक और 999 टी संवर्ग के शिक्षकों ने काउंसिलिंग में भाग लिया। 28 अप्रैल से 4 मई तक बर्जेस हिंदी माध्यम स्कूल में टी संवर्ग और 28 अप्रैल से 12 मई तक संयुक्त संचालक कार्यालय तारबाहर में ई संवर्ग के शिक्षकों की पदोन्नति के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया चली। इसके बाद ट्रांसफर आदेश निकला गया। शिक्षकों से सौदा होते ही 13 मई से संसोधन का ख्ोल शुरू हो गया और 778 शिक्षकों से लेनदेन कर दोबारा संशोधित आदेश निकालकर उन्हें बिलासपुर और शहर के आसपास के स्कूलों में ज्वाईन करा दिया गया। JD और विवादित बाबू ने 778 शिक्षकों से दो से तीन लाख रुपए रिश्वत लेने की बात सामने आई है। इसके अलावा नियमों को तक पर रखकर पोस्टिंग दी गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
