मनेंद्रगढ़। जिले के स्कूल में बच्चों के सामने गांजा पीने वाले शिक्षक शंभूदयाल वर्मा को जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर दिए है। शिक्षक का क्लासरूम में गांजा पीते हुए वीडियो वाइरल हुआ था।
मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला भरतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम जोलगी स्कूल का है। जनकपुर के प्राथमिक शाला जोलगी में पदस्थ प्रधानपाठक शंभूदयाल वर्मा स्कूल के अंदर बच्चों के सामने गांजा फूंक रहे थे। इसका वीडिया भी सामने आया था, जो काफी वायरल हो रहा था। वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले में संज्ञान लिया और विकासखंड शिक्षा अधिकारी को जांच के लिए निर्देश दिए। इसके बाद मामले की पुष्टी होने पर डीईओ ने प्रधानपाठक शंभूदयाल वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
आपको बता दें कि मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले के एक सरकारी स्कूल में प्रधानपाठक के गांजा पीने का वीडियो सामने आया है। भरतपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत जोल्ही के शासकीय प्राथमिक शाला में हेड मास्टर क्लास रूम में बच्चों के सामने गांजा पीते नजर आए। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि प्रधानपाठक शंभू दयाल वर्मा गांजा पी रहे हैं। पीछे से बच्चों के पढ़ने की आवाजें भी आ रही हैं। ये कोई पहली बार नहीं है, इससे पहले भी शंभू वर्मा सिर्फ गांजा ही नहीं बल्कि शराब पीकर स्कूल आ चुके हैं। प्रधानपाठक को लेकर अभिभावकों में काफी नाराजगी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
