

बिलासपुर। महापौर और निगम कमिश्नर ने मातहत अधिकारियों को निर्देश दिया है की निविदा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी काम शुरू नहीं करने वाले ठेकेदारों के काम निरस्त करें और उनको ब्लैक लिस्ट करें। जोन कमिश्नरों से खा गया है की पानी की जांच लगातार करें और नागरिकों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के साथ करें।
महापौर रामशरण यादव और निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत ने आज विकास भवन के दृष्टी सभाकक्ष में निगम अधिकारियों एवं जोन कमिश्नर की बैठक लेकर विकास समेत अन्य कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री घोषणा के एवं अन्य निर्माण कार्यों को तीव्र गति से करते हुए समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान ऐसे कार्य जिन्हें ठेकेदार निविदा व अनुबंध हो जाने के बाद भी प्रारंभ नहीं कर रहें, उन ठेकेदारों के कार्य को निरस्त कर उनके खिलाफ ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में सभी जोन की अलग-अलग समीक्षा करते हुए महापौर एवं निगम कमिश्नर ने राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए.राजस्व की समीक्षा करते हुए वसूली की धीमी गति पर ठेका कंपनी स्पायरो को फटकार लगाया गया। महापौर श्री यादव ने जल विभाग और सभी जोन कमिश्नरों को बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए अपने क्षेत्रों में खासकर झुग्गी बस्ती वाले क्षेत्र में पानी की सतत जांच के निर्देश दिए। इसके अलावा पाइपलाइन की मानिटरिंग करने तथा लीकेज होने पर तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए। जहां आवश्यकता हो वहां पाइप बदलने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखने को कहा। समीक्षा बैठक में महापौर श्री रामशरण यादव ने कहा की नागरिकों की मूलभूत समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के साथ करें,उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा ना हों। भवन अनुज्ञा पोर्टल के तहत प्राप्त आवेदनों को समय सीमा के भीतर निराकरण करने के भी निर्देश दिए। बैठक में महापौर एवं निगम कमिश्नर ने कहा की सभी जोन कमिश्नर अपने जोन के वार्डों का नियमित तौर पर भ्रमण करें और जहां समस्या है उसका समाधान करें। सड़क पर मलबा रखने वालों और फूटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के भी निर्देश दिए। नए जुड़े क्षेत्रों के शासकीय भूमि का चिन्हांकन करने को कहा ताकि भविष्य में विकास कार्य कराया जा सकें। आज की बैठक में प्रमुख रूप से सभापति श्री शेख नजीरूद्दीन,एमआईसी सदस्य श्री राजेश शुक्ला,श्री मनीष गढ़ेवाल,श्री सीताराम जायसवाल, श्री परदेशी राज,पार्षद श्री सुरेश टंडन समेत निगम के सभी अधाकारी, इंजीनियर और जोन कमिश्नर उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedNovember 7, 2026जगत पहल के MD के विरुद्ध भ्रामक समाचार चलाना पड़ा महंगा : करोड़ों की ठगी का आरोपी दीपक टंडन गिरफ्तार, पुलिस ने निकाली हेकड़ी…
बिलासपुरNovember 6, 2026“हरि चटनी” को हड़पने का षडयंत्र विफल, 30 दिन के अंदर होटल खाली करने का आदेश, 99 लाख में खरीदने का किया था दावा
बिलासपुरNovember 5, 2026हैरोइन सप्लायर को अमृतसर से पकड़ लाई पुलिस, एक सप्ताह पहले उसलापुर से पकड़ा गया था सहयोगी
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
