रायपुर। ED ने एक बार फिर दर्जनभर अधिकारियों और व्यापारियों के यहां छापा मारकर खलबली मचा दी है। इस बार अधिकारियों के अलावा एक भाजपा नेता और प्रदेश के सबसे बड़े ठेकेदार रामदास अग्रवाल को अपने रडार में लिया है। रामदास भाजपा सरकार के समय सिंचाई विभाग में हजारों करोड़ रुपए का ठेका लेकर बंदरबाट किया है। भैसाझार बराज और अरापा में बन रहे दोनो बराज का ठेका अभी उसी के पास है।
ईडी की टीम ने आज सुबह कोरबा के निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय,आईएएस अफसर रानू साहू, किरण कौशल, सुनील रामदास अग्रवाल, रामदास अग्रवाल और भाजपा के दिग्गज नेता के यहां छापे मारी शुरू कर दी है। यह सारी कार्रवाई, नान और मार्कफेड में पी डी एस घोटाले के सिलसिले में चल रही है। बता दें कि आईटी टीम की भी रायपुर,बिलासपुर के लोहा, पॉवर कोयला कारोबार से जुड़े 4 समूह के यहां छापे जारी है। उनके अलग-अलग 13 ठिकानों से एक करोड़ रुपए बरामद की है। उसमें से 40 लाख रुपए सीज किया है। इसके साथ ही इनके यहां से मिले ज्वेलरी की वैल्युएशन निकाला जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इन कारोबारियों के यहां से बड़े पैमाने पर बोगस बिलिंग के अलावा कच्चे में कैश ट्रांजेक्शन की जानकारी आईटी अफसरों के हाथ लगी है। सूत्रों के अनुसार जिन लोगों के यहां से जमीन खरीदी के दस्तावेज मिले हैं, उनके द्वारा कैश में जमीन खरीदने की जानकारी आईटी अफसरों के हाथ लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक लोहा कारोबार से जुड़े उद्योगपतियों तथा रेलवे ठेका से जुड़े ठेकेदारों द्वारा हवाला से लेन-देन करने की जानकारी आईटी अफसरों के हाथ लगी है। इन लोगों द्वारा कच्चे में लेन-देन की राशि हवाला के माध्यम से ट्रांजेक्शन करने की जानकारी आयकर अफसरों को मिली है। वही आयकर टीम ने मंगलवार को मार्कफेड के एमडी मनोज सोनी तथा दुर्ग, धमतरी, महासमुंद तथा बिलासपुर में आधा दर्जन से ज्यादा राइस मिलरों के 16 ठिकानों में छापे की कार्रवाई की है। छापे की कार्रवाई की जद में छत्तीसगढ़ राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश रूंगटा भी आए हैं। अब तक की छापे की कार्रवाई में आईटी की टीम ने दो करोड़ रुपए बरामद की है, इनमें से 40 लाख रुपए सीज किया है।
बिलासपुर में ईडी की टीम ने तिफरा हाईटेक बस स्टैण्ड स्थित अम्बे प्लाजा में धावा बोला है। सांई जीएसी के आफिस पहुंचकर ईडी की टीम घेराबन्दी कर जांच पड़ताल कर रही है। इसके अलावा ईडी की टीम रामा वैली स्थित संजय शेण्डे के मकान आर 24 में छापामार कार्रवाई की है। संजय शेण्डे ने हाल फिलहाल ही किसी से रीसेल में मकान खरीदा है। सोलर पैनल का कारोबार करते हैं। छनकर खबर आ रही है कि संजय शेण्डे को शहर के किसी बड़े व्यापारी का सहयोग है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
