रायपुर। IAS रानू साहू को स्पेशल कोर्ट ने तीन दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। ED ने सुबह उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। अभी प्रदेश के कई अधिकारियों और व्यापारियों के यहां ED की जांच चल रही।
कृषि विभाग की डायरेक्टर और IAS अधिकारी रानू साहू को ED ने सुबह गिरफ्तार किया था। ED के अधिकारियों ने उसे अपने दफ्तर में लाकर पूछताछ किया था। इसके बाद दोपहर में उसे विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया। ED ने न्यायालय से 14 दिन की रिमांड पर देने की मांग की लेकिन न्यायालय ने मात्र 3 दिन का रिमांड ED को दी है।
बता दें कि IAS रानू साहू के घर ईडी ने शुक्रवार को दूसरी बार दबिश दी थी। इस दौरान ईडी के अफसरों ने उनके बंगले और मायके में भी जाकर खोजबीन की थी। इसके अलावा राजधानी में कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल व उनका बेटा छापे के दौरान घर में नही मिले। पिछली दफे भी छापे के दौरान वे घर पर नहीं थे। माना जा रहा है की उन्हें छापे की जानकारी पहले से ही मिल गई थी।
इसके अलावा ईडी की टीमें कोरबा निगम के कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय और ऑडिटर सीए अनूप गुप्ता, बालाजी स्टील और टीआर सिंह कमल विहार और ऋषभ सोनी देवपुरी के घर ईडी पहुंची थी। राज्य के बड़े ठेकेदार और भाजपा नेता सुनील रामदास अग्रवाल के रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ स्थित मकान व दफ्तर में छापा मारा है। अंबिकापुर में अशोक अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, नीमचंद अग्रवाल और बिलासपुर के संजय शिंदे तथा राजनांदगांव में ट्राइबल अफसर श्रीकांत के घर जांच चल रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 22, 2026कारगी के बीच सड़क मोहन पांडेय की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सहयोगियों की तलाश जारी
अंबिकापुरMarch 22, 2026वन वाटिका में 15 चीतलों की संदिग्ध मौत, चार निलंबित, कहीं कानन पेंडारी की घटना तो नहीं दोहरा रहा ?
बिलासपुरMarch 22, 2026शहीद वीर नारायण सिंह युवा प्रशिक्षण केन्द्र सोनाखान ने किया : ‘युवोजल उत्सव’ का आयोजन
बिलासपुरMarch 22, 2026प्रताप चौक के कपड़ा दुकान में लगी आग, जब जलकर खाक हो चुका तब पहुंचा दमकल
