रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जूनेजा इन्डोर स्टेडियम में रायपुर संभाग के युवाओं के साथ भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री से भेंट-मुलाकात के लिए युवाओं मे जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। युवाओं ने नवा छत्तीसगढ़ के निर्माण पर अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं को उत्साहवर्धन करते हुए मौके पर ही उनकी विभिन्न मांगों पर की कई अहम घोषणाएं।
भेंट मुलाकात में इंजीनियरिंग की छात्रा शगुन श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री से पूछा कि आपकी सरकार युवाओं को राजनीति में लाने के लिए क्या प्रयास कर रही है? मुख्यमंत्री ने कहा कि हम खुद चाहते हैं कि प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा युवा राजनीति में आए। मुख्यमंत्री ने युवाओं को राजनीति में आने का आह्वान किया। कसडोल के देवेंद्र सतनामी ने कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बसों में फ्री टिकट की सुविधा दिए जाने की मांग की ताकि कॉलेज जाने वाले छात्रों को सुविधा मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छा सुझाव है हम घोषणापत्र में इसे जरूर शामिल करेंगे। भोजराम धनगर, खैरागढ़ से चित्रकला में एमए हैं, उन्होंने कहा कि पिछले दो दशक से कलाकारों के लिए रोजगार का साधन राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। 2013 से छत्तीसगढ़ी में एमए हो रहा है, 1500 विद्यार्थी पढ़कर निकल गए लेकिन रोजगार नहीं मिला है। स्कूल स्तर पर संगीत और चित्रकला शिक्षक की भर्ती कराने की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा अभी विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय खोले जा रहे है उसके बाद स्कूली स्तर पर खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की कि अगली वैकेंसी छत्तीसगढ़ी भाषा के लिए निकलेगी।
धमतरी के कन्या महाविद्यालय की छात्रा सृष्टि दुबे ने कहा हमारा कॉलेज धमतरी का एकमात्र कन्या महाविद्यालय है। सृष्टि ने कन्या महाविद्यालय में पीजी कोर्स शुरू करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने मंच से ही पीजी कोर्स शुरू करने की घोषणा की। रायपुर के भोजराज ने कहा की प्रशिक्षित कलाकारों को रोजगार का साधन नहीं मिला है। उन्होंने लोक संगीत के क्षेत्र में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने धमतरी के युवा सोमेश्वर गंजीर के जोशीले भाषण को सुनकर अपने पास बुलाकर गले लगाया और आशीर्वाद दिया। युवा सोमेश्वर गंजीर ने ऋग्वेद के श्लोकों के साथ सपनों का छत्तीसगढ़ पर जोशीले अंदाज में अपनी बात रखी। कार्यक्रम में आदिम जाति एवम अनुसूचित जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, महापौर एजाज़ ढेबर भी उपस्थित हैं। मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी उपस्थित।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
