

रायपुर। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा कर दी है। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को चेयरमैन बनाया गया है। इसके साथ ही कमेटी में सीएम भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, डिप्टी सीएम सिंहदेव को जगह दी गई है। 22 सदस्यीय कमेटी में मंत्री मंडल के 9 सदस्य शामिल है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ी घोषणा की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव समिति का गठन किया है। इस समिति के चैयरमैन की जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को दी गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डेप्युटी सीएम टीएस सिंहदेव को भी शामिल किया गया है। इस समिति में राज्य के 22 नेताओं को शामिल किया गया है। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बनाई गई समिति में भूपेश सरकार के 9 मंत्रियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और NSUI के प्रदेश अध्यक्षों को भी शामिल किया गया है।
चुनाव के लिए गठित समिति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डेप्युटी सीएम टीएस सिंहदेव, चरणदास मंहत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, रवीन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, शिवकुमार डेहरिया, जय सिंह अग्रवाल, मोहन मरकाम, गुरु रूद्र कुमार, धानेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, अमितेश शुक्ला, विकास उपाध्यय, राजेश तिवारी, पारस चोपड़ा और अनिला भेंडिया को शामिल किया गया है।
इसके साथ ही इस समिति में प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, छात्र संगठन एएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष और सेवा दल के चीफ ऑर्गनाइजर को शामिल किया गया है। बता दें कि राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव समिति में कई दिग्गज नेताओं को स्थान नही मिल पाया है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedNovember 7, 2026जगत पहल के MD के विरुद्ध भ्रामक समाचार चलाना पड़ा महंगा : करोड़ों की ठगी का आरोपी दीपक टंडन गिरफ्तार, पुलिस ने निकाली हेकड़ी…
बिलासपुरNovember 6, 2026“हरि चटनी” को हड़पने का षडयंत्र विफल, 30 दिन के अंदर होटल खाली करने का आदेश, 99 लाख में खरीदने का किया था दावा
बिलासपुरNovember 5, 2026हैरोइन सप्लायर को अमृतसर से पकड़ लाई पुलिस, एक सप्ताह पहले उसलापुर से पकड़ा गया था सहयोगी
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
