

बिलासपुर। मुंगेली पुलिस ने चोरी के चंद घंटे बाद ही एक बड़ी चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने बालाघाट कि एक शातिर महिला को गिरफ्तार कर उससे चोरी की 38 तोला सोना, 4 किलो चांदी के और डेढ़ लाख रुपए नगद जप्त किया है।
पुलिस कंट्रोल रूम में खुलासा करते हुए मुंगेली पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मुंगेली शिक्षक नगर निवासी कोमल सिंह ठाकुर ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराया कि परिवार सहित 10 दिनों के लिए पूजा पाठ पर पैतृक गांव जाने की तैयारी थी। सोने चांदी कीमत करीब 25 लाख व नगदी करीब 4 लाख भी अपने साथ ले जाने की तैयारी थी। उन्हे डर था की कही चोरी ना हो जाए। इसी संदेह पर सभी गहने अपने साथ गांव ले जाने के लिए एक बैग में रख लिया था। लगभग 2 से 2.5 बजे कमरे में बैठे रहने के कारण झपकी लग गई।
इसी बीच एक अज्ञात महिला घर में घुस कर बैग में रखे सामान को उठा कर ले गई। परिवार के अन्य सदस्य ऊपर कमरे में थे। परिवार के लोग जब नीचे आये तो देखा कि सामान वाला बैग गायब है। चोरी के संदेह के आधार पर सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चला कि एक अज्ञात महिला जो मुँह पर स्कॉर्फ बांधे थी बैग को लेकर जा रही थी। लेकिन तब तक काफी देर हो चुका था इसलिए प्रार्थी ने तुरंत सिटीकोतवाली जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी चंद्रमोहन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला का पीछा किया। अपना डेयरी के पास गुपचुप ठेले वाले के पास पूछने से उक्त महिला का वहां पर बैठना एवं डेयरी के लड़के के साथ मोटरसाइकिल में महिला को घर जाकर छोड़ना बताया गया। प्रतीक्षा ठवरे नाम की महिला के घर जाकर पूछ ताछ करने पर उसने चोरी करना स्वीकार करते हुए चोरी का माल छत के छज्जे में छुपाना बताया। आरोपिया प्रतीक्षा ठवरे के कब्जे से चोरी किया गया 25 लाख 72 हजार के सोने चांदी के जेवर और 3 लाख 44 हजार रुपए सहित कुल 29 लाख 44 हजार जब्त कर महिला को जेल भेजा दिया है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedNovember 7, 2026जगत पहल के MD के विरुद्ध भ्रामक समाचार चलाना पड़ा महंगा : करोड़ों की ठगी का आरोपी दीपक टंडन गिरफ्तार, पुलिस ने निकाली हेकड़ी…
बिलासपुरNovember 6, 2026“हरि चटनी” को हड़पने का षडयंत्र विफल, 30 दिन के अंदर होटल खाली करने का आदेश, 99 लाख में खरीदने का किया था दावा
बिलासपुरNovember 5, 2026हैरोइन सप्लायर को अमृतसर से पकड़ लाई पुलिस, एक सप्ताह पहले उसलापुर से पकड़ा गया था सहयोगी
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
