बिलासपुर। किसान की जमीन कब्जा करने वाले धमकीबाज युवा नेता शेरू असलम अपने पद पर बहाल हो गया है। पीछले दिनों उसका एक वीडियो वाइरल हुआ था जिसमे वह किसान को धमकी देते हुए जमीन से दूर रहने के लिए कह रहा है। वीडियो वाइरल होने ले बाद युवा नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इसके अलावा उसे संगठन ने भी किनारा कर लिया था।
युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष शेरू असलम का पीछले दिनों एक वीडियो वाइरल हुआ था, जिसमें वह मोपका के किसान उमेंद्र साहू को धमकी देते हुए दिखाई दिया था। वीडियो में शेरू असलम साफ साफ कहते हुए दिखाई दे रहा है। वह कह रहा है की शहर अध्यक्ष हूं… तेरे को यहीं से उठा के ले जाऊंगा…, मेरा कोई कुछ नही बिगाड़ पाएगा..। इस वीडियो के वाइरल होते ही प्रदेशभर में बवाल मच गया था। राजनैतिक बवंडर खड़ा होता देख प्रशासन भी सक्रिय हुआ और आनन फानन में उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। लेकिन बाद में वह छूट गया था। इधर युवा कांग्रेस के पदाधिकारी भी सक्रिय हो गए थे। पार्टी की बदनामी को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने नोटिस जारी कर दिया था। नोटिस मिलते ही शेरू ने अपने पद से ही इस्तीफा दे दिया। दूसरी ओर जेल से छूटते ही शेरू असलम मामला रफा दफा करने के लिए किसान उमेंद्र साहू को उसकी जमीन वापस की और उससे लिखित में समझौता किया। इधर मामला रफादफा होते ही शेरू असलम को संरक्षण देने वाले कांग्रेस के बड़े नेता उसकी बहाली के लिए सक्रिय हो गए। अंततः बड़े नेताओं के दबाव में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने शेरू असलम को उसी पद पर उसी जलवे के साथ बहाल कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक कलेक्टर सौरभ कुमार ने एसडीएम को जांच के आदेश दिए थे, जिसके बाद एसडीएम ने दोनों पक्षों को दस्तावेज के साथ बुलाया था. हालांकि जांच-पड़ताल के बाद अध्यक्ष शेरू असलम को बहाल कर दिया गया और किसान की अवैध कब्जे वाली जमीन भी वापस मिल गई.
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
