अतिशी स्वागत कराने के बाद मरकाम ने शैलेश, केशरवानी और पांडेय से कहा – आप लोग सर्किट हाउस में बैठिए, मैं विभागीय मीटिंग लूंगा…

बिलासपुर। मंत्री बनने के बाद पहली बार शहर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का नेताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। बाजेगाजे और आतिशबाजी के स्वागत सत्कार कराने के बाद वे विभागीय बैठक लेने कलेक्ट्रेट पहुंचे। मंथन में प्रवेश करने के पहले मरकाम ने शहर विधायक, जिला अध्यक्ष, महापौर और शहर अध्यक्ष समेंत सभी से कहा मैं विभागीय बैठक लूंगा आप सब सर्किट हाउस में बैठिए, मैं वहीं आता हूं।
आदिम जाति कल्याण मंत्री मोहन मरकाम मंत्री बनने के बाद पहली बार शहर आए थे। इस दौरान पार्टी के नेताओं और कारकर्ताओं ने उनका जबरदस्त स्वागत किया। रास्ते में कई स्थानों पर बाजेगाजे के साथ आतिशबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं के साथ लाद दिया। मरकाम के नाम से उनके समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी की गई। गर्मजोशी के साथ उन्हे कांग्रेस भवन लाया गया। इसके बाद जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी और शहर अध्यक्ष विजय पांडेय के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया गया। शहर विधायक शैलेश पांडेय ने भी अपने पूर्व अध्यक्ष श्री मरकाम का स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस भवन में श्री मरकाम ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इसके पहले मैं प्रदेश अध्यक्ष के रूप में यहां आता था। अप सबने संगठन को मजबूती दिलाने के लिए मेरा पूरा साथ दिया। प्रदेश में सबसे ज्यादा मेंबरशिप बिलासपुर में किया गया। हर चुनाव में चाहे नगर निगम का चुनाव हो या पंचायत का चुनाव हो आप सबने मेहनत करके जीत हासिल की। अभी मैंने कार्यकर्ताओं को माला पहनाया है। क्योंकि युद्ध में जाना है। युद्ध में जाने से पहले टीका लगाया जाता है और माला पहनाया जाता है। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से ही सत्ता तक पहुंच सकते है। संगठन के पास बड़ी जिम्मेदारी रहती है। अभी बिलासपुर संभाग की 11 सीटें हमारे पास नहीं है। लेकिन आने वाले चुनाव में हमे सभी 25 सीटें जितनी है। इसके लिए अभी से कमर कस लें। इसीलिए मैं आप सबको माला पहनाया हूं।
छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार बड़ी उपलब्धि और किये गए वादों को पूरा कर रही है, ये कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी है कि भूपेश सरकार की रीति-नीति, योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाए और हमारी सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया ,सभी लाभान्वित हो रहे है, जबकि भाजपा के बड़े से बड़े नेता छत्तीसगढ़ आकर गलत बयानबाजी कर जनता को गुमराह कर रहे है ,केंद्र की भाजपा सरकार किसान, मजदूर, महिला के विरोधी है, भाजपा छत्तीसगढ़ का विकास नही चाहती।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण विजय पांडेय ने दिया और कहा कि बूथ, सेक्टर, ज़ोन स्तर पर कांग्रेस मजबूत है जिसका श्रेय माननीय मोहन मरकाम जी को जाता है। ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि माननीय मिहान मरकाम जी के नेतृत्व में सभी उप चुनाव, नगरीय निकाय का चुनाव कांग्रेस ने जीती, मरकाम जी एक कुशल संगठन कर्ता, रणनीतिकार है जिसका लाभ आगामी चुनाव में मिलेगा। महापौर रामशरण यादव ने कहा कि व्यक्ति का मेहनत कभी जाया नही होता ,लक्ष्य और कोशिश सही दिशा में हो ,माननीय मंत्री जी ब्लाक अध्यक्ष से लेकर इस मुकाम में पहुँचे है, अपनी कठिन मेहनत और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता के कारण है। शहर विधायक शैलेष पांडेय ने बधाई देते हुए पोस्ट मैट्रिक छात्रावास जरहाभाठा के उन्नयन की मांग की उन्हीने कहा 1950 का छात्रवास छह जो 100 बेड है जो वर्तमान मेंअपर्याप्त है ,अभी उसकी क्षमता 500 बेड की किया जाए ताकि बच्चो को रहने में परेशानी न हो। मंच संचालन प्रवक्ता ऋषि पांडेय ने किया, आभार ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन ने किया।
कांग्रेस भवन में स्वागत सत्कार के बाद श्री मरकाम विभागीय बैठक के लिए कलेक्ट्रेट के लिए निकले। उनके साथ बिलासपुर के नेता भी चले गए। कोई उनकी गाड़ी में बैठकर पहुंच गए तो कई दूसरे की गाड़ी में लटक गए। जैसे ही वो मीटिंग हाल की ओर बढ़े तो उनके साथ कांग्रेस के नेता भी मंथन में घुसने की कोशिश करने लगे। इतने में मरकाम पीछे पलटे और अपने साथ आए सभी नेताओं से कहा की आप लोग सर्किट हाउस में बैठिए मैं विभागीय मीटिंग लूंगा। इतने में साथ गए सभी नेता झेप गए और अपना अपना रास्ता पकड़कर वहां से खिसक लिए। गौरतलब है की इसके पहले जितने भी मंत्री आए और विभागीय मीटिंग ली विधायक, महापौर, संसदीय सचिव और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष और महामंत्री जैसे पदाधिकारी शामिल होते रहे है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *