बिलासपुर। प्रदेश के गृह,कृषि और PWD मंत्री ताम्रध्वज साहू का कहना है कि हमने नक्सल क्षेत्र के आदिवासियों को बंदूक की जगह हल पकड़ाया है। झूठ बोलना, झांसा देना भाजपा का काम है। हमारा घोषणा पत्र समय ने आएगा और धमाकेदार आएगा।
कलेक्ट्रेट के मंथन सभाकक्ष में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रभारी मंत्री बनने के बाद सरकार की योजना का समीक्षा करने के लिए आए है। अधिकारियों से गोठान की संख्या बढ़ाने के लिए कहा गया है। क्योंकि गांवों की संख्या के हिसाब से जिले में बहुत कम गोठान है। आदिवासियों का हक मारने के भाजपा आरोप पर श्री साहू ने कहा कि आदिवासियों का हक तो भाजपा सरकार ने 15 साल मारा है। अभी भी मार रहे है। आदिवासियों को नक्सली बताके के उनकी हत्या की। हमने तो उन्हे हल पकड़ाया है। जब हमारी सरकार बनी तो हमारे सामने दो बातें थी की आदिवासियों को हल पकड़ना है या बंदूक ? तो मुख्यमंत्री जी तय किया कि हम उन्हे हल पकड़ाएंगे। यही कारण है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आदिवासियों से वनोपज खरीदने का निर्णय लिया। धान, रागी, कोदो जैसे उत्पाद खरीदे। अब वे संपन्न हो रहे है। यही कारण है कि नक्सल क्षेत्र में सबसे ज्यादा ट्रेक्टर और मोटर सायकल खरीदे गए। भाजपा सरकार के समय नक्सल क्षेत्र में 3 सौ से ज्यादा स्कूल बंद थे आज उन सभी स्कूलों में बच्चे पढ़ाई कर रहे है। चार साल में 189 गांवों को नक्सलियों से छुड़ाए है, 65 नए कैंप बनाए है। पहले कैंप का आदिवासी विरोध करते थे। झीरम घाटी में अब लोग 12 बजे रात में भी आना जाना करते है।
भाजपा द्वारा लगाए जा रहे आरोप के संबंध में श्री साहू ने कहा कि उनके आरोप में एक नया पैसा दम नही है। उनके सभी आरोप का जवाब अभी विधानसभा सत्र दे दिया गया है। भाजपा का काम हो है झूठ बोलना और झांसा देना। ये गर्मी के दिनों में गोठान जाकर गाय खोजते है। इसका मतलब साफ है कि गोठान का कांसेप्ट ही इन्हें नहीं पता। घोषणा पत्र को लेकर पूछे गए सवाल पर श्री साहू ने कहा कि पुरानी घोषणा पत्र ज्यादातर चीजे लागू हो चुकी है। उसमे कुछ चीजे स्थाई थी वो आगे भी चलेगी। नई घोषणा पत्र समय में आएगी और धमाकेदार भी रहेगी। जब उन्हें बताया गया की चोरी मामले पुलिस पकड़ नही पा रहे है, पुलिस पर चोरों के साथ मिलकर चोरी का माल बंटवारा करने का आरोप लग रहा है तो उन्होंने इस मामले में SP से बात कर जानकारी लेने की बात कही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
