भाजपा नेत्री के बेटे की चाकू मारकर हत्या : बीच बचाव करने वाला दोस्त भी घायल, आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव। भाजपा महिला मोर्चा के सरिता ढीमर के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। बीच बचाव करने आए दोस्त पर भी आरोपी ने हमला कर घायल कर दिया है। मामला डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है।
डोंगरगांव के वार्ड नंबर 7 की रहने वाली सरिता ढीमर महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष रह चुकी हैं। उनका बेटा शेखर ढीमर(25) मंगलवार रात को अपने दोस्त अजय कुमार के साथ पान ठेला गया था। उसका किसी बात को लेकर सूरज रुपलानी नाम के युवक के साथ विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि गाली गलौज करते हुए सूरज अपने घर चला गया। इसके बाद वह वहां से लौटा तो उसके हाथ चाकू था। वापस लौटने के बाद सूरज ने फिर से दोनों से झगड़ा करना शुरू कर दिया और शेखर से मारपीट की। मारपीट के बाद उसने चाकू निकालकर शेखर के पेट पर कई वार किए।। ये देखकर शेखर के दोस्त अजय कुमार ने बीच बचाव भी किया। मगर सूरज ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। हमले में शेखर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अजय गंभीर रूप से घायल हो गया था। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। वहीं आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी। फिर दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने शेखर को मृत घोषित कर दिया। जबकि अजय का इलाज किया जा रहा है। अजय को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना के बाद से ही शहर में आरोपी की तलाश शुरू कर दी। तलाशी के दौरान ही देर रात पुलिस को आरोपी अपने घर के पास मिल गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
घटना के बाद अगले दिन परिजन नाराज हो गए और उन्होंने डोंंगरगांव-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। परिजनों की मांग थी कि आरोपी को उनके सामने लाया जाए। इस बात को लेकर हालात तनावपूर्ण हो गए थे।
सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाया, तब जाकर 4 घंटे बाद चक्काजाम समाप्त हुआ है। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *