गरियाबंद। गरियाबंद जिले के ग्राम मोगरा के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में पचपेड़ी थाने में तैनात प्रधान आरक्षक रामबहोर सिन्हा और ग्राम पतईडीह सरपंच के प्रतिनिधि बाबूलाल यादव की मौके पर ही मौत हो गई। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिल्हाटी सरपंच के प्रतिनिधि अनूप नायक, ग्राम जैतपुरी सरपंच पुरन कैवर्त, ग्राम पंचायत पतईडीह सरपंच के प्रतिनिधि बाबूलाल यादव और पचपेड़ी थाने में तैनात प्रधान आरक्षक रामबहोर सिन्हा कार में सवार होकर गरियाबंद जिले के जतमई-घटारानी घूमने के लिए जा रहे थे। सभी चिल्हाटी सरपंच प्रतिनिधि अनूप नायक की कार में सवार होकर शुक्रवार शाम 5 बजे गरियाबंद जिले के लिए निकले थे। शुक्रवार रात 10:30 बजे के आसपास छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मोगरा के पास कार का अगला टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद कार 2-3 बार पलटी। जैतपुरी सरपंच पुरन कैवर्त और अनूप नायक घायल हैं, जिनमें से अनूप नायक की हालत गंभीर बनी हुई है। राहगीरों ने घटना की सूचना छुरा थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, वहीं मृतकों के शव को मर्च्युरी में रखा गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
