लोरमी विधायक धरमजीत सिंह, सेवानिवृत्त IFS एसडी बड़गैया भाजपा में शामिल, कहा – प्रदेश में होगी भाजपा की वापसी

रायपुर। लोरमी से जनता कांग्रेस के विधायक धर्मजीत सिंह रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उनके अलावा सेवानिवृत्त IFS SD बड़गैया और लोरमी नगर पंचायत धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी भी भाजपा में शामिल हो गए है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि भाजपा में प्रवेश का सिलसिला चल रहा है। बड़े नेता, अधिकारी भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। यह छत्तीसगढ़ में परिवर्तन के संकेत है। मैं भाजपा प्रवेश करने वाले विधायक धर्मजीत सिंह और पूर्व आईएफएस अधिकारी बड़गैया का स्वागत करता हूं। भाजपा के प्रति सबका विश्वास बढ़ रहा है। धर्मजीत सिंह के आने से भाजपा मजबूत होगी। मैं सभी को बहुत बधाई देता हूं।
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भाजपा में हम सबके लिए गौरव का क्षण है। धर्मजीत सिंह भाजपा में शामिल हुए। मैं उनका हार्दिक स्वागत करता हूं। भाजपा में छत्तीसगढ़ के दो महत्वपूर्ण हस्ती आज भाजपा में शामिल हुए हैं। छत्तीसगढ़ में इसका व्यापक असर दिखेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हम एक बड़े लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं। ये प्रवेश इस बात का संकेत है कि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की लहर है। कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहने के बाद उस पार्टी को छोड़कर आये तो यह साफ है कि कांग्रेस से सबका मोह भंग है। धर्मजीत सिंह सही समय, सही पार्टी में आये हैं। उनके आने से भाजपा की ताकत बढ़ेगी।
इस अवसर पर विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि मेरे लिए गर्व की बात है कि मैं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का सदस्य बना हूं। पूरी दुनिया में अभी किसी एक नेता की लोकप्रियता और विश्वसनीयता है, तो वो नरेंद्र मोदी हैं। पूरी दुनिया में भारत को ताकतवर बनाने का काम पीएम मोदी ने किया है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की वापसी होगी। मैं डॉ. रमन सिंह का धन्यवाद करता हूं। छत्तीसगढ़ में ईडी और सीडी की सरकार खत्म होगी। 2023 में भाजपा की सरकार बनेगी, 2024 में लोकसभा भी जीतेंगे। मैं विश्वास दिलाता है कि भाजपा की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी नितिन नवीन, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, धरम लाल कौशिक, बृजमोहन अग्रवाल मौजूद रहे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *