बिलासपुर। सेंदरी में रेत खदान में डूबकर तीन लड़कियों की मौत के बाद बिजौर और बहतराई के मुरूम खदान में डूबकर दो बच्चो की मौत हो गई है। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश है और बच्चो के घरों में कोहराम मचा हुआ है।
बिलासपुर सरकंडा क्षेत्र के बहतराई-बिजौर के बीच मुरुम खदान में डूबकर टिकरापारा और लिंगियाडीह में रहने वाले दो बच्चों की मुरुम खदान में भरे पानी में डूबकर मौत हो गई है। दोनों बच्चों के शव निकालकर परिजन उन्हें सिम्स ले गए हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर में रखवा दिया है। सरकंडा थाना क्षेत्र के ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के पास मुरूम खदान में जिन दो बच्चों ईशान और अभिषेक की मौत हुई। उन दोनों का जन्म एक ही तिथि पर अर्थात 8 अक्टूबर 2011 को हुआ था और दोनों की मृत्यु भी 13 अगस्त 2023 को एक ही दिन हुई।
सरकंडा थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बताया कि बहतराई-बिजौर के बीच मुरुम खदान में दो बच्चों के डूबने की सूचना मिली है। उन्हाेंने बताया कि रविवार की शाम टिकरापारा में रहने वाले रवि अहिरवार का 12 वर्षीय बेटा अभिषेक अहिरवार रिश्तेदार के घर लिंगियाडीह आया था। यहां से वह दिलीप अहिरवार के बेटे ईशान (12) के साथ घुमने के लिए निकला।
इसके बाद स्वजन को पता चला कि दोनों बालक बहतराई और बिजौर के बीच मुरुम खदान में डूब गए हैं। इस पर स्वजन आनन-फानन में वहां पहुंचे। उन्होंने गहरे पानी से दोनों बच्चों को बाहर निकाला। दोनों बच्चों को स्वजन सिम्स लेकर गए।
घटना की सूचना पर सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही स्वजन से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली जाएगी। बच्चों के डूबने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है मामले में जांच जारी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
