कोरबा। पांच साल पहले न्यूज एंकर सलमा सुलतान के रहस्यमय ढंग से गायब होने का राज पुलिस ने खोल दिया है। पुलिस के अनुसार सलमा की बेरहमी से हत्या कर लाश जमीन में गाड़ दिया गया था। इस घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका प्रेमी ही था। पुलिस में आरोपी की दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
जिले के एसपी उदयकीरण ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मामला थाना कुसमुण्डा के गुम इंसान क्रमांक 02/2019 से संबंधित है। 20 जनवरी 2019 को सलमा सुल्ताना लस्कर के पिता का देहांत हुआ था अंतिम संस्कार कार्यक्रम में सलमा उपस्थित नहीं हुई थी। काफी दिनों से सलमा के परिजनों का सलमा से सपर्क नहीं हुआ था। अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में सलमा के अनुपस्थित रहने से उनके परिजनों ने कुछ अनहोनी की आशंका में कुसमुण्डा थाने में गुम इंसान दर्ज कराया था। मार्च 2023 में राज्य स्तरीय आपरेशन मुस्कान में गुम इंसान, महिलाओं एवं बच्चों का पता तलाश करने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा था। इसी कड़ी में थाना कुसमुण्डा के गुम इंसान सलमा सुल्ताना की केस डायरी का भी बारीकी से अवलोकन किया गया। जिसमें यह बात सामने आई कि परिवार के कुछ सदस्यों का बयान लिया जाना शेष है। जब बयान लिया गया तो पता चला कि यूनियन बैक से सुल्ताना ने लोन लिया था। इस संबंध में यूनियन बैंक से जानकारी ली गयी। बैंक से पता चला कि अभी भी बैंक एकाउंट में पैसा डिपोजिट हो रहा है एवं यह पैसा ईएमआई के तौर पर गंगाश्री जीम का मालिक एवं जीम इंस्ट्रक्टर मधुर साहू द्वारा किया जा रहा है। कुसमुण्डा पुलिस ने मधुर साहू का पता तलाश किया गया लेकिन वह अपने सकुनत पर उपस्थित नहीं था फरार हो गया था। मधुर साहू और गुम इंसान सलमा से संबंधित उनके सभी दोस्तों एवं जान पहचान वाले एवं उनसे जुड़े लोगों का बयान लिया जाना प्रारंभ किया गया एवं गुम इंसान सलमा सुल्ताना के 05 वर्ष पूर्व का सीडीआर एनालिसिस किया गया। बयान लेने दौरान दो महिला एवं तीन पुरुषों के कथन में विरोधाभाष सामने आया। इन सबसे कड़ाई से पूछताछ करने पर 21 अक्टूबर 2018 एलजी 17 शारदा बिहार में मधुर साहू एवं कौशल श्रीवास के द्वारा सलमा सुल्ताना का गला घोटकर हत्या करने की बात सामने आई और डेड बाडी को अतुल शर्मा की मदद से भवानी मंदिर के सामने कोहडिया पुल के आस-पास दफनाए जाने की जानकारी मिली। जहां डेड बाडी दफनाया गया है उनकी वास्तविक जानकारी सिर्फ तीन लोगों को ही पता था। प्रारंभिक पूछताछ में मिली जानकारी अनुसार सस्पेक्टेड जगह के आस-पास में सेटेलाईट डेटा, थर्मल ईमेजिंग एवं ग्राउण्ड पेनेट्रेशन राडार मशीन के माध्यम से डेडबाडी के बारे में पता करने का प्रयास किया गया था, किन्तु उस स्थान पर वर्तमान में नेशनल हाईवे बन चुका है। गवाहों के कथन के आधार पर गुम इंसान क्रमांक 02/2019 सलमा सुल्ताना का हत्या होना पता चला। जिस पर कुसमुण्डा थाने में मर्ग कायम कर शुन्य में FIR दर्ज किया गया। मुखबीर की सूचना पर आरोपियों मधुर साहू एवं कौशल को पुलिस ने कब्जे में लिया और उनसे कड़ाई से पूछताछ की तो आपसी संबंधों में अनबन होने एवं चरित्र शंका के कारण मृतिका सलमा सुल्ताना का गला घोटकर हत्या करना स्वीकार कर लिया। प्रकरण में आरोपी के पास से हार्ड डिस्क एवं लेपटाप जप्त किया गया है, जिसके तस्दीक करने पर घटना के संबंध में कुछ आडियो क्लिप के बारे में पता चला एवं जिस वाहन से डेडबाडी को दफनाने में उपयोग किया गया था उस वाहन की जप्ती किया जा चुका है। न्यायालय के समक्ष गवाहों एवं चस्मदीद का धारा 164 जाफौ के तहत कथन लेखबद्ध किया जाकर, आज दिनांक को तीनों आरोपियों की विधिवत गिरफ्तारी की गयी जिन्हें न्यायालय के समक्ष किया जावेगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
