बिलासपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने दो टूक शब्दों में कहा है कि दावेदारी करना कार्यकर्ता का अधिकार है लेकिन टिकट मिलना अधिकार नहीं है। क्योंकि टिकट देने के पहले पार्टी कई पहलुओं को देखने के बाद तय करती है। जिसको भी टिकट मिलेगी उसके लिए सबको काम करना होगा। अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कुमारी शैलजा ने कहा की प्रदेश में माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। सरकार के प्रति लोगों में भारी उत्साह है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में बेहतरीन सरकार दी है। सरकार ने हर नागरिक को लाभ पहुंचाने कार्यक्रम और योजनाएं दी है। इस काम दम पर ही हम कह सकते है की इस बार पहले से ज्यादा विधायकों के साथ सरकार बनाएंगे। दावेदारों की फौज और संभावित खतरे ले संबंध में पूछने पर उन्होंने कहा की टिकट की दावेदारी करना हर कार्यकर्ता का अधिकार है लेकिन टिकट मिलना अधिकार नहीं है। जिसे भी टिकट मिलेगी सभी को उसके लिए काम करना होगा, कोई ये कहे की जिसे टिकट मिला है वो मानने आए तभी प्रचार के लिए निकलूंगा। मानने का काम नहीं होगा। टिकट मिले या न मिले प्रत्याशी को जिताने के लिए काम करना होगा। हर हाल में अनुशासन रखना होगा, अगर कहीं अनुशासनहीनता नजर आई तो हम एक्शन जरूर लेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की किसी भी दावेदार से सीधे कोई आवेदन नहीं लिया जाएगा। 17 अगस्त से ब्लाकों में आवेदन लिए जाएंगे, फिर वो जिले में आएंगे और जिला उसमें से नाम तय करके PCC को भेजेंगे। ये पूरा काम 31 अगस्त तक कर लिए जाएंगे। जब उनसे पूछा गया कि प्रत्याशी तय करने का क्राइटेरिया का होगा तो उन्होंने कहा की पहले तो वह निष्ठावान हो फिर जिताऊ हो। इसके अलावा सामाजिक समीकरण भी देखा जाएगा, महिला और युवाओं का भी ध्यान रखा जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
