बिलासपुर। घोषणा पत्र सुझाव कमेटी के संयोजक एवं सांसद विजय बघेल का आरोप है कि प्रदेश में झूठ और फरेब की सरकार चल रही है। सरकार ने अपने घोषणापत्र के वादे को भी पूरा नहीं किया। लेकिन भारतीय जनता पार्टी का घोषणापत्र सत्य पी कायदा करीब होगी। हम जनता से वही वादे करेंगे जिसे हम पूरा कर सकेंगे। भाजपा सेवा के लिए सरकार बनाना चाहती है जबकि कांग्रेस के लोग शासन चलाने के लिए सत्ता प्राप्त करना चाहते हैं।
भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए विजय बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र सत्यता पर आधारित होगा क्योंकि आज झूठ और फरेब की भरमार है। प्रदेश में ऐसे ही लोग सरकार चला रहे है। उन्होंने कहा कि यह सही है कि पिछले चुनाव में हमसे कुछ गलतियां हुई थी जिसके चलते कांग्रेस प्रचंड बहुमत से सत्ता में आई। इसकी ना तो हमने और ना ही कांग्रेस के नेताओ ने कल्पना की थी। यहां तक कि मतदाताओं ने भी उम्मीद नहीं थी कि कांग्रेस सत्ता में आ रही है। भारतीय जनता पार्टी 15 सीटों पर सिमट गई। इसके बावजूद भी हमने नहीं कहा था कि हम शराबबंदी करेंगे जबकि कांग्रेस के लोगों ने अपनी पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं से गंगाजल हाथ में लेकर कहा था कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही शराबबंदी की जाएगी। लेकिन आज शराबबंदी तो दूर की बात आज घर घर और गली गली में शराब बिक रही हैं कोचियों के माध्यम से गांव गांव में शराब बिकवा रही है
श्री बघेल ने कहा कि घोषणा पत्र सुझाव अभियान को सभी वर्ग से समर्थन मिल रहा है और इस बात की खुशी है कि अभी तक 25000 से ज्यादा सुझाव व्हाट्सएप पर आ चुके हैं तथा 3000 से ज्यादा सुझाव लोगों ने ईमेल के जरिए भेजा है। घोषणापत्र अभियान समिति के लोग जिला स्तर पर दौरे की व्यवस्था करेंगे तथा सभी वर्गों से संपर्क किया जाना तय करेंगे। भारतीय जनता पार्टी अपनी घोषणा पत्र के तहत सुझाव लेने के लिए लोक कलाकारों, साहित्यकारों, पंचायत सचिव, सफाई कर्मियों, व्यापारियों, उद्योगपतियों, मितानिनो, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, अधिवक्ता संघ, संगठित कर्मचारी संघ, पत्रकारों आदि से सुझाव लेगी बस्तर और सरगुजा संभाग में तेंदूपत्ता संग्रहण करने वाले ग्रामीण भाइयों से और सामाजिक संस्थाओं से भी सुझाव लिया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी में इस तरह के सुझाव की शुरुआत कर पुरानी परिपाटी से हटकर नई परिपाटी शुरू की है। भाजपा अर्थशास्त्रियों से भी संपर्क करके घोषणापत्र के बारे में सुझाव तो लेगी ही साथ ही भ्रष्टाचार को कैसे रोका जाए इस पर भी उनके विचार जानेंगे। हम पेंशनरों से भी सुझाव प्राप्त करेंगे।
जब श्री बघेल से पूछा गया कि झूठ और फरेब की सरकार कैसे चल रही है कुछ उदाहरण बताइए ? तो उन्होंने कहा कि न तो सरकार ने कर्जा माफी का वादा निभाया और न शराब बंदी का वादा निभाया। यही नहीं किसानों को बोनस देने में भी सरकार ने किसानों को धोखा दिया। जो न्याय योजना के नाम पर दे रहे है उसको भी चार किस्त में दे रहे है। केवल जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों से जिन किसानो ने कर्जा लिया था केवल उन्हीं का कर्जा माफ किया गया। अन्य बैंकों से लोन लेने वाले किसानों का कर्ज माफी नहीं किया गया। यह सरकार सिर्फ झूठ पर आधारित सरकार है और प्रदेश की जनता अब कांग्रेस पर भरोसा नहीं करने वाली है। कांग्रेस ने पिछले चुनाव में झूठ का घोषणा पत्र तैयार करवाया था मगर भारतीय जनता पार्टी सच पर आधारित घोषणा पत्र तैयार कराएगी।
प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक धरमलाल कौशिक, डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी, रजनीश सिंह, हर्षिता पांडे ,लखन लाल साहू, रामदेव कुमावत सहित अनेक भाजपा नेता मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
