बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के चार महीने पहले मध्य प्रदेश की 39 और छत्तीसगढ़ की 21 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा करके सबको चौंका दिया है। प्रत्याशियों के इस घोषणा से कांग्रेस तों हैरान है ही भाजपा के भी कई दिग्गज नेताओं की नींद उड़ गई है। हालांकि पार्टी ने उन सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा की है जहां वे बेहद कमजोर है। जारी सूची के अनुसार छत्तीसगढ़ की पाटन सीट से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ उनके रिश्तेदार विजय बघेल को उतारा जाएगा अभी वे दुर्ग से पार्टी के सांसद हैं।
दिल्ली में एक दिन पहले यानी 16 अगस्त को ही भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई थी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान, MP भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। समेत CEC के मेंबर्स शामिल हुए थे। इसमें इस बात पर चर्चा हुई थी कि कुछ कमजोर सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा एक-दो दिनों में कर दी जाएगी।
जारी की गई लिस्ट में सांसद विजय बघेल का भी नाम है। उन्हें पाटन से चुनाव लड़ाया जाएगा। विजय बघेल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रिश्तेदार हैं और रिश्ते भतीजे लगते हैं। राम विचार नेताम को भी टिकट दिया गया है, वो रामानुजगंज से चुनाव लड़ेंगे।
00 सीटों को 4 कैटेगरी में बांटा गया
मीटिंग में छत्तीसगढ़ की 90 सीटों को 4 कैटेगरी- A, B, C, D में बांटा गया। A कैटेगरी में वे सीटें हैं, जिन्हें भाजपा ने हर बार जीता है। B कैटेगरी में वे सीटें हैं, जिन पर भाजपा की जीत-हार दोनों हुई है। C कैटेगरी की सीटों पर भाजपा कमजोर है। वहीं, D कैटेगरी की सीटों पर भाजपा कभी नहीं जीत सकी है।
मीटिंग में B और C की 22 और D कैटेगरी की 5 सीटों पर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, इस बंटवारे से कमजोर सीटों पर पार्टी ज्यादा फोकस कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की आधी सीटों पर नए उम्मीदवारों को मौका दे सकती है।
इस बार भाजपा जातियों को पूरी तरजीह दे रही है। प्रत्याशी चयन में देखा जा रहा है कि वो किस जाति का है जाति वर्ग वोटर्स की तादाद कितनी है, अन्य समुदायों में उसकी पकड़ कैसी है।
मजबूत दावेदारों को चुनाव की तैयारी शुरू करने जैसे आयकर-संपत्ति विवरण, क्रिमिनल रिकॉर्ड, एजुकेशन और सर्टिफिकेट इकट्ठा करने को कहा गया है। साथ ही सारी जानकारी पुख्ता और दस्तावेजी रहे, ताकि नामांकन पत्र खारिज न हो सके।


Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
