रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और पालिटिकल अफेयर कमेटी के अध्यक्ष कुमारी सैलजा का कहना है कि कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची सितंबर के पहले सप्ताह में आ जाएगी। हम छत्तीसगढ़ में 75 प्लस सीटें जीत रहे है। इसके पहले राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार को कांग्रेस की दो बड़ी बैठक हुई। AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल राजीव भवन की दोनो बैठकों में शामिल हुए। कांग्रेस की इस बैठक में राहुल गांधी का दौरा भी तय हो गया है। 2 सितंबर को राहुल गांधी रायपुर दौरे पर आएंगे। सितंबर के पहले हफ्ते में कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। 4 सितंबर तक पैनल सूची सेंट्रस इलेक्शन कमेटी (CEC) को भेजा जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल, पालिटिकल अफेयर कमेटी की अध्यक्ष कुमारी सैलजा, स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की मौजूदगी में हुई बैठक में चुनावी तैयारियों पर मंथन किया गया।
करीब साढ़े तीन घंटे चली बैठक में उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई। बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हमारा एक ही लक्ष्य है 75 सीट। छत्तीसगढ़ में हमारे इस टारगेट को लेकर हमने चिंतन किया, प्लान किया, हम जीतेंगे। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने भी कहा कि हर रिपोर्ट में हमें 75 प्लस सीटें मिल रही है। भले ही रिपोर्ट विपक्ष की हो और वह छिपा रहे हों। सैलजा ने बताया कि दो सितंबर को राहुल गांधी तो आठ सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का दौरा है। टिकट वितरण को लेकर सैलजा ने कहा कि ब्लाक स्तर पर दावेदारों का आवेदन लिया जा रहा है। 31 अगस्त तक जिला कांग्रेस कमेटी नामों का पैनल पीसीसी को देगी। तीन सितंबर को प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी। चार सितंबर को स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग होगी, यहां से रिकमेंडेशन सेंट्रल इलेक्शन कमेटी को भेज देंगे। सितंबर के पहले सप्ताह में पहली लिस्ट जारी की जाएगी।
इससे पहले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने एक साथ सभी चुनावी कमेटियों की घोषणा की। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को चार कमेटियों की घोषणा की। इससे पहले प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की अध्यक्षता वाली पालिटिकल अफेयर कमेटी की घोषणा गुरुवार देर रात की हुई थी। इससे पहले प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष दीपक बैज और स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष अजय माकन को बनाया गया था। कांग्रेस सात चुनावी कमेटियों की घोषणा के साथ ही सत्ता को साधने के मोर्चे पर उतर गई है। कांग्रेस की चुनावी समितियों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जगह मिली है। जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण को देखते हुए अलग-अलग कमेटियों के अध्यक्ष और सदस्य बनाए गए हैं। भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची आने के अगले दिन कांग्रेस ने सभी चुनावी कमेटियों की घोषणा करके चुनाव अभियान का आगाज कर दिया है। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी सचिव चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, विजय जांगिड़ और चुनाव के लिये बनाये गये पर्यवेक्षकों के अलावा स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य शामिल थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
बिलासपुरAugust 1, 2026ये उसी मल्हार की सड़क है जिसका जिक्र देश के प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में किया था, अब दी है आंदोलन की चेतावनी
