रायपुर। प्रदेश के कालेज स्टूडेंट्स को फ्री बस की सुविधा शीघ्र ही मिल सकती है। मुख्यमंत्री कार्यालय से प्रदेश के सभी शासकीय कालेजों के प्राचार्यों से छात्रों की पूरी जानकारी मंगाई गई है। प्राचार्यों को यह जानकारी 28 अगस्त तक उच्च शिक्षा विभाग को भेजना होगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शासकीय महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को घर से कॉलेज और कॉलेज से घर आने-जाने के लिए बस के माध्यम से निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा पर राज्य शासन ने अमल करना शुरू कर दिया है। उच्च शिक्षा विभाग की आयुक्त श्रीमती शारदा वर्मा ने इस घोषणा के क्रियान्वयन के संबंध में सभी शासकीय कॉलेज के प्राचार्यों को पत्र लिखा है। जिसमें शासकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत उन विद्यार्थियों की जानकारी मांगी गई है, जो निःशुल्क बस परिवहन सेवा का लाभ लेना चाहते हैं। पत्र के माध्यम से निर्धारित प्रारूप भी दिया गया है उसी के हिसाब से सभी प्राचार्यों को जानकारी भेजनी होगी। प्रारूप में ट्रैवलर्स का नाम, बस की रूट, महाविद्यालय के निकटतम बस स्टॉप के नाम और विधार्थी के घर से कॉलेज की दूरी से संबंधित जानकारी मांगी गई है। प्राचार्याें को यह जानकारी 28 अगस्त तक उच्च शिक्षा विभाग को भेजने के लिए कहा गया है। गौरतलब है की इसको लेकर सबसे पहले एक कालेज स्टूडेंट ने युवाओं से भेंट मुलाकात के दौरान मांग की था। कॉलेज के छात्र ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराने की मांग की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीबघेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान से महाविद्यालय के छात्रों के हित में यह घोषणा की थी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
