रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने CWC की नई टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम छत्तीसगढ़ से गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम को जगह दी है। खड़गे की टीम में शशि थरूर और राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट को भी शामिल किया है। आपको बता दे थरूर ने खड़गे के खिलाफ चुनाव लडा था। इसके अलावा गांधी परिवार के तीनों चेहरों राहुल, प्रियंका और सोनिया को कांग्रेस कार्यसमिति में रखा गया है। इस टीम में खड़गे के बाद सोनिया गांधी और पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का नाम है। उसके बाद राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, एके एंटनी, अम्बिका सोनी, मीरा कुमार और दिग्विजय सिंह का नाम भी शामिल है। छग से मंत्री ताम्रध्वज साहू और फूलो देवी नेताम का नाम शामिल है। इसके अलावा 32 स्थाई आमंत्रित सदस्य, 9 विशेष आमंत्रित सदस्य, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवा दल के अध्यक्षों को भी जगह दी गई है।
कांग्रेस की वर्किंग कमेटी में सचिन पायलट, शशि थरूर, अशोक चव्हाण, दीपक बावरिया के रूप में नए नाम सामने आए हैं। गौरव गोगोई, नासिर हुसैन, दीपा दास मुंशी को भी सीडब्ल्यूसी में शामिल किया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत और अलका लांबा शामिल हैं।
पिछले साल अक्टूबर में पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 23 सदस्यीय CWC को भंग कर दिया था और उसकी जगह एक 47 सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया था। कांग्रेस पार्टी में वर्किंग कमेटी यानी CWC टॉप एग्जीक्यूटिव बॉडी है। इसका गठन दिसंबर 1920 में कांग्रेस के नागपुर सेशन के दौरान किया गया था। इसकी अध्यक्षता सी विजयराघवाचार्य ने की थी। पार्टी के संविधान के नियमों की व्याख्या और लागू करने का अंतिम अधिकार CWC के पास ही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
