रायपुर। राजनांदगांव जिले की एक महिला विधायक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। हमलावर युवक नशे में धुत्त था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। हमला ले दौरान विधायक अपने क्षेत्र के दौरे में थी।
खुज्जी से कांग्रेस की महिला विधायक छन्नी साहू पर चाकू से हमला किया गया है। यह घटना तब हुई जब वे एक कार्यक्रम में शामिल होने अपने क्षेत्र के जोंधरा गाँव पहुंची हुई थी। हमलावार युवक ने तब हमला किया जब भूमिपूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थी। हमला करने वाले युवक का नाम खिलेश्वर स्वर्गीय तिलेश्वर बताया जा रहा है। आरोपी नशे का आदी है और वह लगभग दिन भर नशे में ही रहता है। आरोपी को डोंगरगांव पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है अभी तक इस मामले में विधायक ने किसी भी प्रकार की कोई कंप्लेंट थाने में दर्ज नहीं की गई है। इस हमले में विधायक के हाथ में चोट आई है। उन्हे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हमलावर युवक को फ़ौरन ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि युवक पहले अंडे का ठेला लगाता था उसके बाद रोजी मजदूरी करने के लिए मुंबई चला गया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
