रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनावी बुखार धीरे धीरे नेताओं के अलावा अधिकारियों और जजों पर भी चढ़ने लगा है। कई अधिकारी भाजपा और कांग्रेस से दावेदारी कर रहे है। इसी बीच एक जज ने भी चुनाव पड़ने के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यही नहीं कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष को विधिवत आवेदन भी दे दिया है। जब मीडिया के लोगों ने उनसे पूछा की टिकट तय है ? तो उन्होंने कहा नही मिलेगी तो भी कोई गम नहीं रहेगा।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कृष्ण कांत भारद्वाज ने अपने पद से इस्तीफा देकर बिलाईगढ़ से टिकट मांगी है। जज साहब ने इसके लिए 20 अगस्त को कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बिलाईगढ़ को आवेदन सौंप दिया है। कृष्ण कांत भारद्वाज बिलाईगढ़ के ही रहने वाले हैं। बिलाईगढ़ तहसील के रामभाटा गांव के ग्राम पंचायत सेंदुरस के मूल निवासी है। कृष्णकांत भारद्वाज ने न्यायिक कार्य करते हुए लगभग 15 साल बिता दिए हैं। हाल फिलहाल में कृष्ण कांत भारद्वाज कांकेर जिला के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पद पर रहे हैं। अब उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस से दावेदारी पेश की है। बताया जा रहा है कि उनके सर्विस को अभी भी 16 साल बचे हुए थे। कृष्ण कांत भारद्वाज का कहना है कि सेवा परमो धर्म: यानी सेवा ही परम धर्म है। अभी तक सच को जीता कर लोगों तक जागरूकता पहुंचाते आया हूं। अब जनसेवा का रास्ता पकड़ लिया है चाहे जीत हो या हार जनता की सेवा ही करनी है।
बताया जा रहा है कि जज साहब ने 3 महीने पहले से ही चुनाव की तैयारी शुरू कर दी थी। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं से भी मुलाकात कर ली है, अब 6 सितंबर को कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट सामने आने वाली है। कृष्णकांत भारद्वाज ने 3 महीने पहले से ही जनसंपर्क महा अभियान में भी जुट गए थे। क्षेत्र से आने वाले लोगों का कहना है कि कृष्णकांत साल 2020 से ही इलाके में काफी एक्टिव है, लोगों के सुख-दुख के भागीदार बन रहे हैं। साथ ही तकलीफों को लेकर भी उचित कदम उठा रहे हैं। कृष्णकांत भरद्वाज बिलाईगढ़ से आने वाले कांग्रेस के प्रबल दावेदार भी माने जा रहे हैं।
कृष्णकांत भारद्वाज का कहना है कि सेवा परमो धर्म: अर्थात सेवा ही परम धर्म है। अभी तक मैंने न्यायिक पद पर रहते हुए पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का पालन किया है। अब मैं जनता की सेवा करना चाहता हूं। जिसके कारण मैंने बिलाईगढ़ क्षेत्र से कांग्रेस से टिकट की दावेदारी पेश की है। क्षेत्र की जनता का बहुत प्यार मिल रहा है, मेरी कोशिश यही रहेगी कि अगर कांग्रेस मुझे टिकट देती है तो यही प्यार मैं अपने क्षेत्र की जनता को लौटा पाऊं। साथ ही क्षेत्र के विकास कार्य में अपना योगदान दे सकूं।
‘टिकट नहीं मिलने पर कोई अफसोस नहीं’
द सूत्र से खास बातचीत में कृष्ण कांत भारद्वाज का कहना है कि टिकट नहीं मिलने पर कोई अफसोस नहीं होगा, क्योंकि मेरा उद्देश्य सिर्फ जनता की सेवा करना है। अभी तक सच को जिता कर मैंने अपना कर्तव्य निभाया है, अब आने वाले समय में जनता का सेवक बनना चाहता हूं। कांग्रेस पार्टी की ऑनलाइन सदस्यता मैंने ली है, एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं। टिकट मिले तो भी छोटा कार्यकर्ता ही रहूंगा। मैंने अपना लक्ष्य बना लिया है कि क्षेत्र के लिए काम करना है। क्षेत्र जिन चीजों को लेकर भी पिछड़ा हुआ है उनमें क्षेत्र को सबसे आगे लाकर खड़ा करना है
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
