बिलासपुर। रेलकर्मी द्वारा एक छात्रा से लगातार बलात्कार करने का मामला सामने आया है। रेलकर्मी छात्रा को ट्यूशन पढ़ता था। एक दिन नोट्स लेने के लिए घर बुलाया और कोल्डड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया और बलात्कार किया। इस दौरान उसने छात्रा का न्यूड वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल कर पीछले 6 साल से बलात्कार करता रहा। छात्रा की शादी हो जाने के बाद भी उसने पीछा नहीं छोड़ा और उसकी शादी तुड़वा दी। परेशान युवती थाने का चक्कर लगाती रही पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। फिर एसपी के संज्ञान में आने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।
तोरवा थाना क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में बताया है कि जब वह 14 साल की थी तब आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। इस दौरान सफेद खदान निवासी रेलवे कर्मचारी अनुराग शेखर सिन्हा उसके घर आकर ट्यूशन पढ़ाता था। वर्ष 2016 में रेलवे कर्मचारी अनुराग शेखर सिन्हा ने उसे नोट्स देने के बहाने अपने घर बुलाया। जब छात्रा रेलवे कर्मी के घर पहुंची तब उसके घर में कोई नहीं था। उसने छात्रा को कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दिया। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर रेल्वे कर्मी अनुराग शेखर सिन्हा ने उसे पिला दिया। नशीला पदार्थ पीने पर छात्रा बेहोश हो गई। छात्रा के बेहोश हो जाने के बाद उसने छात्रा से रेप किया और अपने मोबाइल में न्यूड वीडियो बना लिया। छात्रा जब होश में आई तो उसका न्यूड वीडियो अपने पास होने और मामले की शिकायत करने पर वीडियो वायरल कर बदनाम कर देने की धमकी दी। छात्रा ने डरकर किसी को यह शिकायत नहीं की। जिसके बाद लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा का 6 सालों तक दैहिक शोषण करता रहा।
पीड़िता के वयस्क होने पर उसके माता-पिता ने अपने समाज के युवक से सामाजिक रीति रिवाज से शादी करवा दी। शादी के बाद भी रेलवे कर्मी ने युवती का पीछा नहीं छोड़ा और पति को न्यूड वीडियो भेज देने की धमकी देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। युवती शादीशुदा होने के बाद भी रेलवे कर्मी अनुराग शेखर सिन्हा के शोषण का शिकार होती रही। शादी के करीबन 1 साल बाद रेलवे कर्मी अनुराग शेखर सिन्हा ने उसे मिलने के लिए अकेले बुलाया। इस दौरान युवती को धमका कर उसके कपड़े उतरवा दिए फिर उसके पति को वीडियो कॉल करके उसकी पत्नी को न्यूड दिखा दिया। साथ ही युवती का न्यूड वीडियो भी उसके पति को भेज दिया। इसके बाद युवती के पति ने उसे मायके छोड़ दिया।
पीड़िता ने जब परिजन को इसकी जानकारी दी तो FIR कराने तोरवा थान पहुंचे लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं किया गया। पीड़िता FIR दर्ज करवाने तोरवा थाने का चक्कर लगाती रही पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इस दौरान थाने में दो टीआई आए और चले गए। मामला नवपदस्थ टीआई कमला पुसाम के सामने आया तो उसने केस की गंभीरता को समझते हुए इसकी जानकारी SP को दी। जानकारी लगने पर एसपी ने तत्काल FIR करने के निर्देश दिए। अब रेलवे कर्मी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी उसकी खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद पाक्सो समेत अन्य धाराएं भी जोड़ने की तैयारी में है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 22, 2026प्रताप चौक के कपड़ा दुकान में लगी आग, जब जलकर खाक हो चुका तब पहुंचा दमकल
अंबिकापुरMarch 21, 2026तहसील कार्यालय के बाबू ने DEO के बाबू से मांगा 2 लाख का रिश्वत, नहीं देने पर ACB से पकड़वाने की दी धमकी, खुद पकड़ा गया…
बिलासपुरMarch 21, 2026मुख्यमंत्री के गृह जिला के खेत से निकला दो ट्रैक्टर अफ़ीम, कीमत 2 करोड़, तीन के खिलाफ थाने में जुर्म दर्ज
बिलासपुरMarch 21, 2026नगर पंचायत का लेखपाल रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, चेक काटने के लिए मांगा था ठेकेदार से रिश्वत
