रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को अपना 63वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने डेढ़ सौ फीट लंबा केक काटा। इस केक में फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी अंकित की गई थी। इस अवसर पर प्रदेशभर से लोग उन्हें बधाई देने पहुंचे थे। देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उप राष्ट्रपति और कई राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपालों ने फोन करके जन्मदिन की उन्हे बधाई दी।
बुधवार को मुख्यमंत्री निवास में उत्सव जैसा माहौल था। बड़ी संख्या में लोग उन्हें सुबह से ही बधाई देने के लिए पहुंचे हुए थे। सुबह सबसे पहले मुख्य सचिव और DGP ने जन्मदिन की बधाई दी। इसके बाद उन्हें बधाई देने के लिए मंत्रिमंडल के सदस्य और विधायक पहुंचते रहे और बढ़ाई देते रहे।
इस अवसर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मल्टी लेवल पार्किंग में अपने जन्मदिन पर आज 150 फीट लंबा केक काटा। यह केक उनके जन्मदिन की खुशी में नगर निगम रायपुर महापौर एजाज ढेबर के मार्गदर्शन में बोंजेलो के बेकिंग और आइसिंग डिवीजन ने डेढ़ सौ फीट लंबा केक तैयार किया। केक के निर्माण में 65 लोग जुटे रहे। उन्होंने 24 घंटे कड़ी मेहनत कर यह 430 किलोग्राम का केक तैयार किया।
केक की खास बात यह थी कि इस लंबे केक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फ्लैगशिप योजनाओं को भी प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री की किसान हितैषी योजनाओं से लेकर हर वर्ग के लिए बनाई जाने वाली योजनाओं तक सभी प्रमुख योजनाओं को समेटने की कोशिश इसमें की गई।
मुख्यमंत्री ने केक काटने के पश्चात केक बनाने वाली टीम के सदस्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आपने जनहित में चलाई जा रही सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को इसमें दिखा दिया है। इस तरह से अनूठे तरीके से आपने केक बनाकर मेरे जन्मदिन को और भी यादगार बना दिया।
शहीद भगत सिंह चौक में श्रम कल्याण मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को करी लड्डू से तौला। सदस्यों ने कहा कि श्रमिकों के हितों में किये गए कार्य के लिए हम आपको जन्मदिन के अवसर पर सम्मानित कर रहे हैं।
इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे सहित पार्षद जितेन्द्र अग्रवाल एवं आकाश तिवारी भी मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
