रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के दो IPS अधिकारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के अनुसार खुफिया चीफ अजय यादव को बिलासपुर का आईजी बनाया गया है। उनके स्थान पर बिलासपुर आईजी डॉ. आनंद छाबडा को सूबे का नया खुफिया चीफ बनाया गया है। छाबड़ा पहले भी तीन साल तक खुफिया चीफ रह चुके हैं।
आनंद छाबड़ा 2001 के IPS अधिकारी है। इसके महासमुंद, दुर्ग, रायगढ़, जांजगीर, चांपा, कवर्धा एसपी रह चुके है। वे स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो में डीआईजी रहने के अलावा प्रदेश के इंटेलिजेंस चीफ और रायपुर आईजी दोनों पदों पर एक साथ रहे। रायपुर के बाद वे दुर्ग रेंज के आईजी रहे। उनकी पत्नी छत्तीसगढ़ कैडर की भारतीय वन सेवा की अफसर है।
अजय यादव 2004 बैच के IPS अधिकारी है। इस समय प्रदेश के खुफिया चीफ होने के साथ ही रायपुर रेंज के आईजी भी है। इसके पहले अजय यादव जिला सरगुजा, नारायणपुर, जगदलपुर, जांजगीर चांपा, बिलासपुर, दुर्ग एवं रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर पदस्थ रहे हैं। नक्सल इलाकों में भी पुलिस सर्विस का मौका उन्हें मिला। कांकेर एसपी रहने के दौरान उनके कार्यकाल में 15 नक्सलियों का एनकाउंटर किया गया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
