बिलासपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर से भाजपा और उनके नेताओं पर जमकर हमला बोला और ED व IT को भाजपा का विंग बताया। उन्होंने कहा कि जैसे कांग्रेस में महिला कांग्रेस होता है, युवा कांग्रेस होता है, सेवा दल होता है वैसे ही भाजपा के दो और विंग है जिसे ED और IT के नाम से जानते है। अभी दो महीना बहुत छापा पड़ेगा, लेकिन डरना नहीं है बल्कि मुकाबला करना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बेलतरा से 98 लोगों ने दावेदारी की है लेकिन टिकट एक को मिलना है। टिकट किसी 99वां को भी मिल सकता है।
कांग्रेस द्वारा आयोजित संकल्प शिविर के दूसरे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज कोटा, बिलासपुर और मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। वहां आयोजित संकल्प शिविर में उपस्थित कार्यकर्ताओं को कांग्रेस प्रत्याशी का जिताने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर भूपेश बघेल ने कहा की जबसे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से हल जनता को सक्षम और आर्थिक रूप से संपन्न बनाने का प्रयास कर रहे है। आज मंहगाई का दौर चल रहा है, हर चीज मंहगा हो गया है। ऐसे समय में सरकार ने सबसे पहले किसानो का कर्जा माफ किया, किसानो का धान पहले ढाई हजार रुपए में फिर 26 सौ रुपए क्विंटल के सिसाब से खरीदा गया, हर परिवार को 35 किलो चावल दिया गया, कोदो, कुटकी, रागी समेत 60 से अधिक प्रकार के वनोपज का समर्थन मूल्य तय करके उसकी भी खरीदी की गई। गौ पलकों को संपन्न बनाने के लिए गोबर और गौमूत्र तक खरीदा गया। बेरोजगारी को बेरोजगारी भत्ता भी दे रहे है। दूसरी ओर भाजपा ने 15 साल लोगों को केवल ठगने का काम किया है। कभी चावल के नाम पर, कभी गाय बांटने के नाम पर ठगा, कभी बोनस के नाम पर ठगा तो कभी चिटफंड के नाम पर ठगा, तो कभी बायोडीजल के नाम पर ठगा। बायोडीजल के नाम पर अरबों रुपए खर्च कर दिए लेकिन एक लीटर बाड़ी से तेल नही निकाल पाए। चिटफंड कंपनियां यहां के लाखों लोगों का पैसा लेकर भाग गए और भाजपा के नेता सर्टिफिकेट बांटते रहे। यही नहीं नसबंदी के नाम पर 13 से अधिक महिलाओं की जान ले ली गई, सैकड़ों बहनों के पेट से गर्भाशय तक निकल लिए, 40 से अधिक लोगों की आंखे निकाल ली गई। 40 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती हो रही है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है। किसानो से धान खरीदा, आदिवासी क्षेत्रों से वनोपज की खरीदी की, बेरोजगारों भत्ता दिया, नौकरी दी, गोबर और गौमूत्र की खरीदी की जबकि दूसरी ओर भाजपा के 15 साल को देखेंगे तो पाएंगे कि केवल कमीशनखोरी हुई है। टिफिन बांटो कमीशन खाओ, जूता बांटो कमीशन खाओ, मोबाइल बांटो कमीशन खाओ, साइकिल बांटो कमीशन खाओ, रतनजोत लगाओ कमीशन खाओ, पूरा 15 साल कमीशनखोरी में निकल गया। उद्बोधन के बाद उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई गई की बेलतरा से जिसे भी टिकट मिलेगी उसे जीताकर विधानसभा भेजेंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 8, 2026पुलिस की शिकायत निवारण शिविर : आए जमीन की दर्जनों शिकायतें, कटघरे में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली
शिवरीनारायणMay 8, 2026संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष, राजेश्री महन्त ने कहा – न जायते म्रियते वा कदाचि, न्नायं भूत्वा भविता वा न भूय
बिलासपुरMay 7, 2026मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी, फर्जी नियुक्तिपत्र भी दिया, कैसे खुली पोल…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
