रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग में प्रमोशन के बाद हुए ट्रांसफर घोटाले में बड़ी कार्रवाई होने वाली है। प्रमोशन और ट्रांसफर आदेश तो निरस्त हो ही सकता है घोटाले में संलिप्त 20 लोगों के खिलाफ FIR भी दर्ज हो सकती है। सख्त कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरी झंडी दे दी है।
स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे ने लगभग महिनेभर पहले घोटाले में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए फाइल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास भेज दिए थे। बताया जा रहा है की मुख्यमंत्री ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है। अब जल्द ही प्रमोशन और ट्रांसफर आदेश निरस्त हो सकता है। इसके अलावा घोटाले में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ FIR करने की तैयारी भी हो चुकी है। आपको बता दें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शिक्षकों के तबादले को लेकर बनाई गई समन्वय समिति के अध्यक्ष हैं। गौरतलब है की जून में प्रदेश के सभी जिलों में शिक्षकों का प्रमोशन और ट्रांसफर किया गया था। प्रमोशन के बाद मनचाही स्कूल में पोस्टिंग दिलाने के नाम पर शिक्षा विभाग के सभी संयुक्त संचालकों ने लूटवमचा दी थी। पूरे प्रदेश में चार हजार से अधिक शिक्षकों से ढाई लाख से लेकर तीन लाख रुपए की उगाही की गई थी। चारो संभाग में पदस्थ संयुक्त संचालकों और उनके करीबी बाबुओं ने मिलकर लगभग सौ करोड़ रुपए का धंधा कर लिया। जब घोटाला फूटा तो पूरे प्रदेश में बवाल मच गया और एक के बाद एक चार संयुक्त संचालक समेत दर्जनभर अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित करना पड़ा था। मंत्री ने सभी संभागों के कमिश्नरों को मामले की जांच करने के निर्देश दिए थे और उनकी जांच में घोटाले की पुष्टि हुई थी। संयुक्त संचालकों और कर्मचारियों का निलंबन होने के बाद आगे की कार्रवाई अटकी हुई थी। अब मुख्यमंत्री से निर्देश मिलने के बाद जल्द ही प्रमोशन और ट्रांसफर आदेश निरस्त हो जाएगा।
00 ये 10 अफसरों को किया गया था निलंबित
प्रमोशन और ट्रांसफर घोटाले की जांच के आधार पर 10 अफसरों को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पिछले दिनों सस्पेंड कर दिया गया था। इनमें लोक शिक्षण संचनालय के संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सहित कई अन्य बड़े अफसरों के नाम है। इनमें रायपुर संभाग के संयुक्त संचालक के कुमार, बिलासपुर के संयुक्त संचालक एसके प्रसाद, सरगुजा के संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय और दुर्ग के संयुक्त संचालक जीएस मरकाम शामिल है। गरियाबंद में भी जिला शिक्षा अधिकारी डीएस चौहान को निलंबित किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 5, 2026हैरोइन सप्लायर को अमृतसर से पकड़ लाई पुलिस, एक सप्ताह पहले उसलापुर से पकड़ा गया था सहयोगी
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
