बिलासपुर। गारे पेल्मा कोयला खदान अडानी को देने के बाद छत्तीसगढ़ में बवंडर खड़ा हो गया है। राहुल गांधी द्वारा जोरशोर से मुद्दा उठाने के बाद जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी ने SECL कार्यालय के सामने जंगी प्रदर्शन का एलान कर दिया है। पांच सितंबर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया जाएगा।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कार्यकर्ताओं के साथ एसईसीएल कार्यालय घेराव का एलान किया है। विजय ने बताया कि एसईसीएल, कोल कम्पनी,भारत सरकार और अडानी की मिली भगत को उजागर किया जाएगा। पांच सितम्बर मंगलवार को सरकन्डा स्थित एसईसीएल कार्यालय के सामने जंगी प्रदर्शन कर अडानी का विरोध किया जाएगा। रायगढ़ में पेलमा खदान अडानी दिए जाने के निर्णय को वापस लेने का दबाव भी बनाया जाएगा।
एक दिन पहले राहुल गांधी के रायपुर प्रवास के बाद प्रदेश के कमोबेश सभी कांग्रेस नेता जोश और खरोश से भर गए है। प्रवास के दौरान खासकर राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार और मोदी पर जमकर निशाना साधा। साथ ही मोदी मित्रों को भी निशाना बनाया। इसी क्रम में कार्यक्रम में मौजूद जिला कांग्रेस बिलासपुर के जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने केन्द्र और अडानी के खिलाफ प्रदर्शन का एलान कर दिया है।
विजय केशरवानी ने बताया कि देश को दांव पर रखकर प्रधानमंत्री मोदी अपने उद्योगपति मित्रों की लाइजनिंग कर रहे है। इसी क्रम में मोदी और केन्द्र सरकार की अनुशंशा पर नियम और कायदे को ताक पर रखकर कोल इण्डिया ने ररायगढ़ स्थित पेलमा कोयला खदान को गौतम अडानी के हवाले कर दिया है। पूुरी कार्रवाई में देश और प्रदेश को करोड़ों का नुकसान हुआ है। मतलब खदान आवंटन के समय जमकर भ्रष्टाचार हुआ है।
विजय ने बताया कि रायगढ़ स्थित पेलमा खदान को एमडीओ यानि माइन डेवलपर और अपरेटर की जिम्मेदारी गौतम अडानी को दी गयी है। अपने आदेश में कोल इण्डिया ने खदान विकास के दौरान गौतम आडानी को कोल खनन का भी तोहफा दिया है।
विजय ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। गौतम अडानी को पेलमा खदान नियम विरूद्ध दिया गया है। इस बात को लेकर स्थानीय लोगों समेत प्रदेश की जनता में गहरा आक्रोश है। इसके पहले भी ग्रामीण के साथ प्रदेश वासियों ने बैलाडिला खदान आवंटन का विरोध किया था। और केन्द्र सरकार को फैसला वापस लेना पड़ा।
एक बार फिर प्रदेश और रायगढ़ की जनता खड़ी हो गयी है। कांग्रेस पार्टी जनता के साथ है। भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। पांच सितम्बर को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता आम जनता के साथ 11 बजे एसईसीएल के सामने जंगी प्रदर्शन करेंगे। कार्यालय का घेराव कर पेलमा खदान के आवंटन निरस्त करने की मांग करेंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
