धमतरी। धमतरी जिले में बिजली विभाग के ठेका कर्मचारी रवि निर्मलकर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी से उतार कर पोस्टमार्टम कर शव परिजन को सौंप दी है। फांसी लगाने से पहले मृतक ने एक सुसाईड नोट लिखा है जिसमें ठेकेदार और बिजली विभाग के अधिकारियों पर शोषण करने का आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है कि मगरलोड क्षेत्र के ग्राम अमलीडीह निवासी रवि कुमार निर्मलकर 2015 से रायपुर चंगोराभाठा स्थित विद्युत सब स्टेशन में ऑपरेटर का काम करता था। जो अपने नाना-नानी के गांव ग्राम परसवानी में फांसी लगाकर खुदकुशी ली। मृतक के पास से एक सुसाईड नोट मिला है। जिसमें लिखा गया है कि ठेकेदार और बिजली विभाग के अधिकारी AE प्रवीण कुमार साहू और AE/ST अमित देशमुख मेरा शोषण कर रहे थे। ऐसे में मैं मानसिक और आर्थिक रूप से काफी परेशान हो गया हूं। जिसके कारण मैं सुसाईड कर रहा हूं। बहरहाल मगरलोड पुलिस सुसाईड नोट को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
