दुर्ग। शिवनाथ नदी में बोलेरो के गिरने से उसमे सवार पांच लोग डूब गए है। पुलिस और SDRF की टीम ने एक पुरुष, एक महिला और दो बच्चो के शव बरामद कर लिए है। जबकि एक 11 साल की लड़की की तलाश की जा रही है। रेस्क्यू टीम ने बोलेरो को सुबह ही तलाश लिया था लेकिन क्रेन से निकालते समय बार बार रस्सी टूट रही थी। जिसके कारण गाड़ी और शव को दोपहर तक निकाला जा सका।
मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी क्रमांक CG 07 CN 0860 बोलेरो पिकअप में मंगलवार रात करीब 12.30 बजे KGN ढाबा राजनांदगांव से खाना खाकर वापस बोरसी आ रहे थे। इसी बीच चालक ने शिवनाथ नदी में बड़े ब्रिज से जाने के बजाय छोटे ब्रिज से नदी पार करने लगे। इसी दौरान गाड़ी नदी में गिर गई और सभी पांच लोग जो इसमे सवार थे डूब गये। एक बच्ची जिसकी पहचान कुमारी गरिमा उम्र 11 साल के रूप में हुई है वो लापता है। जिसे NDRF की टीम ढूंढ रही है। गाड़ी में 5 लोग के होने की पुष्टि ढाबे में लगे CCTV फुटेज से हुई है। जिसमें 5 लोग खाना खाने के बाद गाड़ी में बैठते नजर आए है।
पिकअप चालक की पहचान बोरसी क्षेत्र अंतर्गत सतरौद गांव निवासी लिलत साहू पिता हरीचंद साहू उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। इसके साथ गाड़ी में एक महिला और दो बच्चों के शव भी मिले हैं। गाड़ी में जो महिला और बच्चों के शव मिले हैं मृत चालक के पिता हरीचंद साहू ने उनकी पहचान नहीं की है। उनका कहना है कि ललित की पत्नी और दो बच्चे उसके घर में हैं। ये बच्चे और महिला कौन है वो नहीं पहचानते हैं। पुलिस ने चारों शव को पीएम के लिए दुर्ग मरचुरी में भेज दिया है। अब ये मामला हत्या का है, दुर्घटना है या सुसाइड का मामला है पुलिस इसकी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि जो दो बच्चो की लाश बरामद हुई है और बच्ची जो लापता है तीनों मृतिका तामेश्वरी देशमुख के बच्चे है। SDRF की 30 सदस्यीय टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाई गई है। टीम ने नदी के तेज बहाव में गाड़ी को खोज लिया। नदी से गाड़ी और उसके अंदर से 4 शव निकाला गया है।
00 इनके मिले शव
01 ललित कुमार साहू, पिता हरिचंद साहू, निवासी बोरसी दुर्ग
02 तामेश्वरी देशमुख, पति गिरीश देशमुख, उम्र 33 वर्ष, निवासी सकरौद गुंडरदेही
03 कुमारी यश लक्ष्मी उम्र 13 साल
04 कुमारी कुमुद उम्र 07 साल
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
