जांजगीर-चांपा। महिला ने पति को रास्ते से हटाने प्रेमी के साथ मिलकर ऐसा षड्यंत्र किया की तीन लोगों की जान चली गई। शराब में जहर मिलाकर पति को दी और पति अपने तीन दोस्तो के साथ बैठकर उसे पी गया। नतीजा तीनो की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह 8 बजे मृतक संजय साण्डे, संत कुमार साण्डे एवं जितेन्द्र सोनकर मछली मार कर घर लौटे। इसके बाद संजय साण्डे तथा जितेन्द्र सोनकर अपने-अपने घर चले गये। इधर जयंती साण्डे अपने पति संत कुमार साण्डे को अपने घर में पहले से जहर मिलाकर रखें देशी शराब को पीने के लिए दे दिया। इसी बीच संजय साण्डे, जितेन्द्र सोनकर भी आ गये तो संत कुमार सांडे देशी शराब को लेकर अपने घर के पीछे गया और तीनो शराब पीने लगे। शराब को पीने के बाद तीनो पानी-पानी लाओ कहकर छटपटाने लगे। तबियत अधिक खराब होने से उपचार हेतु सीएचसी अस्पताल अकलतरा ले गये जहां डाक्टरों ने संत कुमार साण्डे एवं संजय कुमार साण्डे को मृत घोषित कर दिया तथा जितेन्द्र सोनकर को बेहतर इलाज हेतु बिलासपुर रिफर कर दिया। इलाज के दौरान जितेन्द्र सोनकर की भी मृत्यु हो गई। इसके बाद थाना अकलतरा में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया गया।
मर्ग जांच के दौरान शवों का विधिवत पंचनामा कार्यवाही तथा डाक्टरों की टीम के द्वारा पोस्ट मार्टम कराया गया। एफएसएल के अधिकारी के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। मर्ग जांच के दौरान परिजनों, गवाहों के कथन, तकनिकी साक्ष्य और शार्ट पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के आधार पर मर्ग जांच पर आरोपी श्रीमती जयंती साण्डे उम्र 44 साल निवासी परसाहीबाना थाना अकलतरा, प्रेमसागर रत्नाकर उम्र 47 साल निवासी ठड़गाबहरा थाना बलौदा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 446/2023 धारा 302, 328, 304, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान मृतक संत कुमार साण्डे की पत्नी से पूछताछ करने पर बताया कि अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसको जान से मारने की नियत से अपने प्रेमी प्रेमसागर रत्नाकर के साथ मिलकर देशी शराब में जहर मिलाई थी और जहरीली शराब को अपने पति को पीने के लिए दी थी। जहरीली शराब को पीने से संतकुमार साण्डे, संजय कुमार साण्डे, जितेन्द्र सोनकर का मृत्यु हो गई। पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
