दंतेवाड़ा। इंद्रावती नदी के मुचनार घाट में ग्रामीणों से भरी नाव पलट गई है। इस नाव में कुल 8 लोग सवार थे जिसमें एक व्यक्ति ने तैरकर अपनी जान बचा ली, लेकिन अन्य सात लोग डूब गए है और किसी का कुछ पता नहीं चल रहा है। फिलहाल पुलिस और बचाव दल नदी में डूबे हुए लोगों की तलाश कर रही है।
बताया जा रहा है कि लापता सात लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। यहां नदी में पुल नही होने के कारण आसपास के ग्रामीण इंद्रावती नदी को नाव से ही पारकर बारसूर की ओर आते हैं। बताया जा रहा है की नाव काफी छोटी थी और इसमें 8 लोग सवार होने की वजह से नाव पलट गई और सात लोग नदी में बह गए। फिलहाल गोताखोरों की टीम लगातार मौके पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। स्थानीय पुलिस के अनुसार शुक्रवार को दोपहर हर रोज की तरह नदी के उस पार रहने वाले ग्रामीण बारसूर आने के लिए मुचनार घाट से नाव में सवार होकर नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान नदी के बीच मझधार में नाव पलट गई। इस नाव में 8 लोग सवार थे जिसमें महिला और बच्चे भी शामिल थे। नाव पलटने से सात ग्रामीण बह गए, जबकि एक व्यक्ति ने तैरकर अपनी जान बचा ली। सूचना मिलते ही गोताखोरों की टीम को जिला पुलिस बल के साथ मौके के लिए रवाना किया गया और गोताखोरों की टीम बोट और अन्य संसाधनों के साथ नदी में बहे लोगों को ढूंढने का प्रयास कर रही है। पुल के अभाव में ग्रामीण अपनी रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के लिए इंद्रावती नदी को नाव से ही पारकर शहर की ओर पहुंचते हैं। इससे पहले भी इस नदी में कई बार हादसे हो चुके हैं और ग्रामीणों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
00 लंबे समय से कर रहे पुल की मांग
इंद्रावती नदी पर लंबे समय से पुल बनाने की मांग की जा रही है। अबूझमाड़ का इलाका होने की वजह से यहां नक्सली दहशत की वजह से पुल प्रस्तावित होने के बावजूद भी नहीं बन पाए हैं। दंतेवाड़ा जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक इंद्रावती नदी में दो और नए पुल बनाए जाने हैं जिसमें मुचनार घाट का भी पुल शामिल है। इसके अलावा बीजापुर में भी इंद्रावती नदी पर तीन पुल बनाया जाना है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
