बिलासपुर। अचार संहिता लगने में अभी भले ही वक्त है लेकिन प्रदेश में चुनावी पैसा और साड़ी पकड़ाने लगा है। शनिवार को पुलिस ने तखतपुर क्षेत्र में एक टाटा मैजिक से पांच लाख 60 रुपए की साड़ी और अन्य कपड़े जब्त किए है।
चुनाव पड़ने के इच्छुक प्रत्याशी अपने अपने तरीके से चुनाव की तैयारी में जुट गए है। अचार संहिता लगने के पहले चुनाव में बांटने वाली साड़ी, पायल, बिछिया और शराब को ठिकाना लगाना शुरू कर चुके है। इधर पुलिस और जिला प्रशासन भी सक्रिय हो चुकी है। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा लगातार चेक पॉईण्ट लगाकर क्षेत्र में परिवहन एवं भण्डारण किए जाने वाले संदेहास्पद सामाग्रियों की जांच की जा रही है। आज 9 सितंबर 2023 को तखतपुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा मोढे मार्ग तखतपुर व ग्राम चोरहा नवागांव चौकी जूनापारा में चेकिंग पॉईण्ड लगाकर वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी ग्राम मोढे चेकिंग पॉइंट में बिलासपुर से ग्राम देवरहट की ओर जा रही टाटा मैजिक सीजी 12 ए.एस. 9822 में भरी 149 नग साडी एवं 163 नग अन्य कपडे कीमती करीबन 02 लाख 60 हजार रूपए को राजेश कश्यप पिता द्वारिका उम्र 42 साल सा. हरनाचाका थाना लालपुर जिला मुंगेली के कब्जे जप्त किया गया है। ग्राम चोरहा नवागांव नाका स्थल में बिलासपुर से लोरमी की ओर जा रही स्वीफ्ट कार क्रमांक सीजी 10 ए.वाय 2701 में भरी 248 नग साडी कीमती करीबन 03 लाख रूपए को पवन माखिजा पिता बलराम उम्र 22 साल निवासी जूना बिलासपुर के कब्जे से जप्त किया गया है। कुल जूमला 397 नग साडी एवं 163 नग अन्य कपडे कुल कीमती 5 लाख 60 रूपए को जप्त कर धारा 102 जाफौ का इस्तगासा तैयार कर न्यायालय पेश किया गया है।
*कार्यवाही में – थाना प्रभारी निरीक्षक एस.आर. साहू, सउनि. मनोज शर्मा प्रभारी चौकी जूनापारा तथा प्रधान आरक्षक रविन्द्र मिश्रा, नरेन्द्र पात्रे, आरक्षक राकेश भारद्वाज, आकाश निषाद की भूमिका रही।*
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
