बिलासपुर। ट्रेनों के लगातार निरस्त होने और लेटलतीफी को लेकर कांग्रेस आक्रामक हो गई है। 13 सितंबर को पूरे प्रदेश में रेल रोको आंदोलन का एलान कर दिया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने भाजपा के सांसदों को लेकर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है की प्रदेश में रोज 2 लाख लोग ट्रेन में सफर करते है लेकिन भाजपा के सांसद इतने निर्लज्ज है की इस समस्या का समाधान भी नही कर पा रहे है। भाजपा के सांसद जब जब मुद्दा उठाते है दूसरे दिन फिर से दर्जनों ट्रेनों को निरस्त करने सूचना आ जाती है।
कांग्रेस भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र में इस समय अंग्रेजों से भी ज्यादा खतरनाक सरकार है। ट्रेन देश की लाइफलाइन मानी जाती है लेकिन उसे वह खत्म करने पर तुले है। पीछले चार साल से हजारों ट्रेने निरस्त की गई है और जो ट्रेनें चल रही है वे चार से पांच घंटे लेट से चल रही है। राजेंद्र तिवारी ने बताया कि कभी कोयले की आपूर्ति के नाम पर तो कभी निर्माण के नाम पर तो कभी कोई और कारण बताकर ट्रेनों को निरस्त कर दिया जाता है। इससे जाहिर होता है कि केन्द्र की मोदी सरकार विश्वस्तरीय भारतीय रेल व्यवस्था को साजिश के तहत बदनाम कर रही है, ताकि लोग रेलवे से नफरत करें और फिर रेल को मोदी अपने दोस्त अडानी के हाथों बेंच दे। कांग्रेस नेता आंकड़ा पेश कर बताया कि पिछले साढ़े तीन सालों में 67382 ट्रेनों को रद्द किया गया। अकेले 2020 और 2021 में 32-32 हजार से ज्यादा बार ट्रेन के पहियों को अकारण रोक दिया गया। इतना ही नहीं प्लेटफार्म टिकट दर कई गुना कर दिया गया। सरकारी निजी और दैनिक यात्रियों को पिछले साढ़े तीन सालों में ट्रेन के आकस्मिक बन्द होने से काफी प्रताड़ित होना पड़ा है। पढ़ाई करने वाले छात्र छात्राओं दैनिक मजदूरों सभी लोग केन्द्र सरकार की तानाशाही से परेशान हैं। लेकिन भाजपा के नेता मुंह में दही जमाकर बैठे हैं। जबकि प्रदेश से 9 सांसद भाजपा के ही हैं। मुख्यमंत्री ने कई बार रेल सुविधा को लेकर केन्द्र सरकार को पत्र लिखा है, लेकिन आज तक कियी का जवाब नहीं आया है। जबकि भाजपा के 9 सांसद खामोश है। प्रदेश के लाखों यात्रियों के लिए मुंह तक नहीं खोलते। अब पानी सर से ऊपर जा रहा है। यही कारण है कि 13 सितंबर को कांग्रेस पूरे प्रदेश में रेल रोको आंदोलन करने जा रही है। इसके तहत हर जिले में रोल रोको आंदोलन किया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
