दुर्ग। दुर्ग में एक कांग्रेस पार्षद द्वारा भाजपा नेता लात मारने की घटना सामने आई है। विधायक अरुण बोरा के सामने कांग्रेस पार्षद हमीद खोखर ने भाजपा नेता मतीन शेख को पहले धक्का दिया, फिर लात से मारी और गाली गलौज किया। इस घटना का विडियो भी वाइरल हो रहा है।
बताया जा रहा है की दो दिन पहले विधायक वोरा वार्ड 40 में हमर क्लीनिक का भूमि पूजन करने पहुंचे थे। इसका लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। छाया पार्षद मतीन शेख ने विधायक वोरा को ज्ञापन देकर कहा कि ये योजना वार्ड नंबर 41 की है तो उसे वहीं बनाया जाए। वार्ड नंबर 40 के स्कूल परिसर में क्लीनिक बनाए जाने का विरोध किया। यह देख वार्ड के पार्षद हमीद खोखर भड़क गए और गाली गलौज करते हुए छाया पार्षद मतीन शेख को पहले धक्का देकर जमीन में गिराया फिर लात-घूंसों से पिटाई कर दी। किसी तरह लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
विवाद शांत करने के लिए विधायक अरुण वोरा ने बीच बचाव किया लेकिन उसके बाद भी पार्षद हमीद खोखर नहीं माना। दुर्ग नगर निगम के स्वास्थ्य प्रभारी और एमआईसी सदस्य हमीद खोखर विधायक के सामने ही छाया पार्षद को वहां से हटाया और खुद कुर्सी पर बैठ गए। इसके बाद विधायक ने छाया पार्षद को लेकर दूसरे कमरे में चले गए। इस पर कांग्रेसी पार्षद वहां भी पहुंच गए और मो. मतीन से झगड़ा करने लगे। इस दौरान वहां का माहौल बिगड़ गया और किसी अनिहोनी की आशंका से भयभीत हो नजर आए।
00 बिना एनओसी बनाया जा रहा हमर क्लीनिक
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि जिस जमीन में हमर क्लीनिक बनाया जा रहा है वो दान की है। त्रिलोचन कुर्रे ने इस जमीन को बालवाड़ी और गार्डन के लिए दिया था। इसके बाद नगर निगम यहां स्कूल बना दिया। अब वार्ड 41 का पार्षद हमीद खोखर यहां अस्पताल बना रहा है। नियम के मुताबिक इसके लिए उन्हें शिक्षा विभाग से एनओसी लेना था, लेकिन यह भी नहीं लिया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
